Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
संसद तीसरे दिन भी ठप
Friday, July 30, 2010, 01:52 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने महंगाई के मुद्दे को लेकर गुरूवार को तीसरे दिन भी संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी। भाजपा ने महंगाई के विरोध में दस करोड़ लोगों के हस्ताक्षरवाला एक ज्ञापन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को सौंपा, जिसमें उनसे मूल्य वृद्धि पर तत्काल नियंत्रण के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है।

दूसरी ओर वामपंथी पार्टियों के सांसदों ने आवश्यक वस्तुओं की मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में संसद के मुख्य द्वार पर धरना दिया और सरकार से पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में बढ़ोतरी की तत्काल वापस लेने की मांग की। लोकसभा में इस मुद्दे पर भाजपा, सपा, जदयू, राजद और बीजद समेत सभी पार्टियों ने पूरी एक जुटता प्रदर्शित की। भाजपा द्वारा राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार पिछले एक वर्ष से महंगाई रोकने के वायदे किए जा रही है लेकिन वास्तव में कुछ नहीं हो रहा है।

एक ओर गरीब जनता भूख से परेशान है तो दूसरी ओर भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में 58 हजार करोड़ रूपए का खाद्यान सड़ रहा है। राष्ट्रपति
से मिलने गए भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली, पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी और पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह शामिल थे।
More Stories Top News
national news "मैं पीएम पद का आसक्त नहीं"
national news सरयू में डूब मरूंगी, पर सपा-बसपा से समझौता नहीं
national news ड्रग ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
national news कार्रवाई व्यक्तिगत नहीं: राधाकृष्णन
national news फेसबुक पर उतरने की तैयारी में पीएमओ
national news कौवे ने रोकी रेल!
national news राम मंदिर बिना सत्ता नहीं
national news ...तो आऊंगा राजनीति में : वाड्रा
national news मायावती ने विकास को पीछे ढकेल दिया
national news माया ने दी हंगामेबाजों को गालियां
Copyright © Daily News. All rights reserved.