Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
गीता जौहरी को सम्मन
Friday, July 30, 2010, 01:51 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
अहमदाबाद/गांधीनगर । सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर मामले में महिला आईपीएस गीता जौहरी को सम्मन जारी किया है। सीबीआई ने गीता जौहरी को 10 अगस्त को सीबीआई दफ्तर में पेश होने को कहा है। बताया जा रहा है कि गीता जौहरी को 30 जुलाई को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा गया था। लेकिन गीता जौहरी फिलहाल लंदन में हैं, इस कारण उन्होंने पेश होने में असमर्थता जताई। इसके बाद समन की अवधि 10 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है।

गीता जौहरी 8 अगस्त को वापस लौटेंगीं। गीता जौहरी सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित आरके राघवन की अध्यक्षता वाली विशेष जांच टीम की सदस्य रह चुकी हैं। गुजरात और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2005 में सोहराबुद्दीन शेख को मुठभेड़ में मार गिराया था। गुजरात पुलिस ने सोहराबुद्दीन को लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी करार देते हुए कहा था कि सोहराबुद्दीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की योजना बना रहा था।

मोदी से भी होगी पूछताछ!

दूसरी ओर, सीबीआई गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों के अनुसार गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह के पूछताछ में सहयोग नहीं करने के कारण सीबीआई अब नरेन्द्र मोदी से सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रही है। उल्लेखनीय है कि सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ के दौरान अमित शाह मोदी सरकार में ही गृह मंत्री थे। सीबीआई जानना चाह रही है कि अमित शाह की ओर से लिए गए निर्णयों की मोदी को जानकारी थी या नहीं।

अमित शाह से दूसरे दिन भी किए सवाल

सीबीआई ने गुरूवार को भी गुजरात के पूर्व मंत्री अमित शाह से साबरमती जेल में पूछताछ की। हालांकि, पूछताछ का अभी तक ब्योरा नहीं मिल पाया है। सीबीआई ने बुधवार को गुजरात के पूर्व मंत्री अमित शाह से साबरमती जेल में चार घंटे से भी ज्यादा वक्त तक सवाल-जवाब किए। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय जांच एजेंसी ने फर्जी मुठभेड़ कराने की उनकी राजनीतिक मजबूरी के बारे में पूछा। इसके साथ ही सोहराबुद्दीन, उसकी पत्नी कौसर बी के अपहरण और उनकी मौत तथा राजस्थान की मार्बल लॉबी की कथित संलिप्तता से जुड़े सवाल भी पूछे गए।

इससे पहले सीबीआई ने गुजरात के पूर्व पुलिस महानिदेशक पीसी पांडेय को पूछताछ के लिए बुलावा भेजा था। पांडेय को 11 अगस्त तक पेश होने को कहा गया है। पांडेय उस वक्त पुलिस महानिदेशक थे, जब राज्य का खुफिया विभाग इस मामले की जांच कर रहा था।
More Stories Top News
national news अन्ना अनपढ़ व दिशाहीन:ओमपुरी
national news मेरे मरने पर नहीं करना छुट्टी: जस्टिस गांगुली
national news मैदान में स्टार
national news अंबानी की कंपनी के खिलाफ चार्जशीट
national news और सेवाएं आ सकती हैं कर दायरे में
national news यूपी में "स्टार" वार
national news अजहर का हेलीकॉप्टर गायब!
national news चुनावी मैदान में अभिनेत्री काजल
national news आरूषि कांड: सुनवाई 29 तक स्थगित
national news धनुष ने सचिन के लिए गाया गीत
Copyright © Daily News. All rights reserved.