नई दिल्ली । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने पाकिस्तान पर अपने बयान को सही ठहराते हुए कहा है कि ये उनका कर्तव्य है कि वो सही बोलें और खुलकर बोलें। उन्होंने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के उन तत्वों पर उंगली उठाकर कोई गलती नहीं कि है जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। इससे ब्रिटेन और पाकिस्तान के रिश्तों पर उन्होंने चोट नही पहुंचाई है। कैमरन ने बुधवार को बेंगलुरू में कहा था कि ये बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि पाकिस्तान भारत, अफगानिस्तान या दुनिया के किसी हिस्से में आतंकवाद को बढ़ावा दे।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून गुरूवार को भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों की कंपनियों के बीच रक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना, उच्च प्रौद्योगिकी, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी एवं आउटसोर्सिग के क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ब्रिटिश व्यापार मंत्री केबल ने कहा कि भारत ऎसा देश है जहां सफलता प्राप्त करने के लिए आपको बहुराष्ट्रीय बनने की आवश्यकता नहीं है।
कोहिनूर लौटाने से ब्रिटेन का इनकार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह की मांगें स्वीकार की गई तो ब्रिटिश संग्रहालयों के कक्ष खाली हो जाएंगे। कैमरून ने कहा कि मैं जानता हूं कि कोहिनूर के मूल स्थान के बारे में बड़ा तर्क दिया जाता है, परंतु यह हमारे पास ही रहेगा।
|
|
|
|
|
|
|