|
नई दिल्ली। कांग्रेसी सांसद मणिशंकर अय्यर ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि खेल पंडाल में कंडोम बांटने वाली 150 मशीनों का क्या काम है। उन्होंने इन मशीनों के लगाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कॉमनवेल्थ गेम में लोग कौन-सा खेल खेलने आ रहे है? उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करना घिनौना है। अगर हम 30,000 करोड़ रूपए राष्ट्रमंडल खेलों पर खर्च करने के बदले बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराने में लगाए जाते तो भारत पांच वर्षो में चीन की स्थिति में आ सकता था। अय्यर ने खेल गांव और पूरी दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर के आयोजन के लिए कंडोम की मशीनें लगाए जाने की आलोचना की।
|
|
|
|
|
|
|