Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
भाई के लिए मांगे वोट
Saturday, February 04, 2012, 23:34 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
3a
Left
अमेठी। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बाड्रा ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अपने भाई राहुल गांधी की ओर से किए जा रहे प्रयास में मदद करने की अपील करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस पिछडे राज्य को बदलाव के साथ विकास चाहिए। राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी और मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में चार दिनों के प्रचार में आई प्रियंका ने कहा कि मेरा भाई पूरे राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है तथा अपनी रात गरीबों की झोपडियों में गुजारता है।


इसलिए बच्चों के भविष्य के लिए कांग्रेस के समर्थन में लोग आगे आएं। गौरीगंज विधानसभा के जामो में सभा में उन्होंने कहा कि राज्य को बदलाव के साथ विकास भी चाहिए। यूपी पिछले 22 साल से पिछड़ा बना हुआ है। इस राज्य के लोगों ने इतने साल तक ऎसी सरकारों को बर्दाश्त किया है जो राज्य के हितों के बारे में कभी नहीं सोचते।


उन्होंने कहा कि पूरा देश एक परिवार की तरह है जिसमें हर जाति और धर्म को समान अधिकार मिले हैं। यदि लोग जाति और धर्म के नाम पर बंटे रहे तो देश कभी भी तरक्की नहीं कर सकता। वह अमेठी और रायबरेली की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगी।

ईमानदार को वोट दें: बेदी


फैजाबाद। टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने शुक्रवार को मतदाताओं का आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में वे जाति धर्म से ऊपर उठकर ईमानदार छवि वाले उम्मीदवार को अपना वोट दें ताकि राज्य का विकास हो सके। बेदी ने गुलाबबाड़ी मैदान में कहा कि जब उत्तर प्रदेश का विकास होगा तो पूरे देश का विकास होगा।

More Stories Top News
national news जयललिता ने दलों से मांगा समर्थन
national news संगमा नहीं हैं हमारे उम्मीदवार: एनसीपी
national news यूपी में पुलिस फायरिंग से नाराज भीड़ का उपद्रव
national news हर काम की शुरूआत गुरू के स्मरण से
national news आध्यात्मिक गुरू जय गुरूदेव नहीं रहे
national news इटली ने वापस बुलाया अपना राजदूत
national news डॉक्टरों को एक साल गांव में रहना होगा
national news मच्छर काटने से मौत भी एक दुर्घटना
national news तलाक लेने पर पत्नी को मिलेगी आधी प्रॉपर्टी
national news 15 विधायकों के घर सीबीआई का छापा
Copyright © Daily News. All rights reserved.