Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
कानून के दरवाजे पर
Sunday, July 18, 2010, 10:41 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
daily03
Left
आदमी ने सफर के लिए जो भी सामान इकटा किया था और दूसरा जो कुछ भी उसके पास था, वह सब वह रखवाले को खुश करने में खर्च कर देता है। रखवाला उससे सब-कुछ इस तरह से स्वीकार करता जाता है मानो उस पर अहसान कर रहा हो।

आदमी ने कभी सोचा भी नहीं था कि कानून तक पहुंचने में इतनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वह तो यही समझता था कि कानून तक हर आदमी की पहुंच हर समय होनी चाहिए। फर कोटवाले रखवाले की नुकीली नाक, बिखरी-लम्बी काली दाढ़ी को नजदीक से देखने के बाद वह अनुमति मिलने तक बाहर ही प्रतीक्षा करने का निpय करता है।

कानून के द्वार पर रखवाला खड़ा है। उस देश का एक आम आदमी उसके पास आकर कानून के समक्ष पेश होने की इजाजत मांगता है। मगर वह उसे भीतर प्रवेश की इजाजत नहीं देता।

आदमी सोच में पड़ जाता है। फिर पूछता है- ""क्या कुछ समय बाद मेरी बात सुनी जाएगी?
""देखा जाएगा-कानून का रखवाला कहता है-""पर इस समय तो कतई नहीं!
कानून का दरवाजा सदैव की भांति आज भी खुला हुआ है। आदमी भीतर झांकता है।

उसे ऎसा करते देख रखवाला हंसने लगता है और कहता है- ""मेरे मना करने के बावजूद तुम भीतर जाने को इतने उतावले हो तो फिर कोशिश करके क्यों नहीं देखते, पर याद रखना मैं बहुत सख्त हूं, जबकि मैं दूसरे रखवालों से बहुत छोटा हूं । यहां एक कमरे से दूसरे कमरे तक जाने के बीच हर दरवाजे पर एक रखवाला खड़ा है और हर रखवाला दूसरे से ज्यादा शक्तिशाली है। कुछ के सामने जाने की हिम्मत तो मुझ में भी नहीं है।

आदमी ने कभी सोचा भी नहीं था कि कानून तक पहंुचने में इतनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वह तो यही समझता था कि कानून तक हर आदमी की पहंुच हर समय होनी चाहिए। फर कोटवाले रखवाले की नुकीली नाक, बिखरी-लम्बी काली दाढ़ी को नजदीक से देखने के बाद वह अनुमति मिलने तक बाहर ही प्रतीक्षा करने का निpय करता है। रखवाला उसे दरवाजे के एक तरफ स्टूल पर बैठने देता है। वह वहां कई दिनों तक बैठा रहता है। यहां तक कि वर्षो बीत जाते हैं। इस बीच वह भीतर जाने के लिए रखवाले के आगे कई बार गिड़गिड़ाता है। रखवाला बीच-बीच में अनमने अंदाज में उससे उसके घर एवं दूसरी बहुत-सी बातों के बारे में पूछने लगता है, पर हर बार उसकी बातचीत इसी निर्णय के साथ खत्म हो जाती है कि अभी उसे प्रवेश नहीं दिया जा सकता।
आदमी ने सफर के लिए जो भी सामान इकटा किया था और दूसरा जो कुछ भी उसके पास था, वह सब वह रखवाले को खुश करने में खर्च कर देता है। रखवाला उससे सब-कुछ इस तरह से स्वीकार करता जाता है मानो उस पर अहसान कर रहा हो।

वर्षो तक आशा भरी नजरों से रखवाले की ओर ताकते हुए वह दूसरे रखवालों के बारे में भूल जाता है! कानून तक पहंुचने के रास्ते में एकमात्र वही रखवाला उसे रूकावट नजर आता है। वह आदमी जवानी के दिनों में ऊंची आवाज में और फिर बूढ़ा होने पर हल्की बुदबुदाहट में अपने भाग्य को कोसता रहता है। वह बच्चे जैसा हो जाता है। वर्षो से रखवाले की ओर टकटकी लगाए रहने के कारण वह उसके फर के कॉलर में छिपे पिस्सुओं के बारे में जान जाता है। वह पिस्सुओं की भी खुशामद करता है ताकि वे रखवाले का दिमाग उसके पक्ष में कर दें। अंतत: उसकी आंखें जवाब देने लगती हैं। वह यह समझ नहीं पाता कि क्या दुनिया सचमुच पहले से ज्यादा अंधेरी हो गई है या फिर उसकी आंखें उसे धोखा दे रही हैं। पर अभी भी वह चारों ओर के अंधकार के बीच कानून के दरवाजे से फूटते प्रकाश के दायरे को महसूस कर पाता है।

वह नजदीक आती मृत्यु को महसूस करने लगता है। मरने से पहले वह एक सवाल रखवाले से पूछना चाहता है जो वर्षो की प्रतीक्षा के बाद उसे तंग कर रहा था । वह हाथ के इशारे से रखवाले को पास बुलाता है क्योंकि बैठे-बैठे उसका शरीर इस कदर अकड़ गया है कि वह चाहकर भी उठ नहीं पाता। रखवाले को उसकी ओर झुकना पड़ता है क्योंकि कद में काफी अंतर आने के कारण वह ठिगना दिखाई दे रहा था।

""अब तुम क्या जानना चाहते हो- रखवाला पूछता है- ""तुम्हारी चाहत का कोई अंत भी है?
""कानून तो हरेक के लिए है -आदमी कहता है- ""पर मेरी समझ में ये बात नहीं आ रही कि इतने वर्षो में मेरे अलावा किसी दूसरे ने यहां प्रवेश हेतु दस्तक क्यों नहीं दी?

रखवाले को यह समझते देर नहीं लगती कि वह आदमी अंतिम घडियां गिन रहा है। वह उसके बहरे होते कान में चिल्लाकर कहता है- ""किसी दूसरे के लिए यहां प्रवेश का कोई मतलब नहीं था क्योंकि कानून तक पहुंचने का यह द्वार सिर्फ तुम्हारे लिए ही खोला गया था और अब मैं इसे बंद करने जा रहा हूं।
अंग्रेजी से अनुवाद: सुकेश साहनी
More Stories Top News
humlog news आनन्द
humlog news संस्कृत के लिए
humlog news हिरणी की आंख
humlog news लास्ट एण्ड फाइनल कॉल
humlog news मच्छर से बचकर कहां जाइएगा!
humlog news हिरणी की आंख
humlog news देशभक्ति ऑनलाइन!
humlog news फ रारी की सवारी
humlog news जान हलक में
humlog news पांच कहानियां
Copyright © Daily News. All rights reserved.