Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
इमेज बदलने के फेर में सोनाक्षी
Sunday, January 29, 2012, 08:47 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
sonakshi-sinha
Left
इस साल सोनाक्षी की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, फिर भी वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही उन्होंने पुरूषों की एक पत्रिका के कवर के लिए एक तस्वीर खिंचवाई, जो पश्चिमी शैली में है, इसलिए इसे उनकी अपनी छवि बदलने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सोनाक्षी ने फिल्म "दबंग" में एक ग्रामीण लड़की का किरदार निभाकर बॉलीवुड में शुरूआत की थी, तब से उनकी देसी छवि बन गई थी।

उसका कहना है, "मुझे लगता है कि हर फोटो शूट या फिल्म में अलग दिखना अच्छा है। मेरे सभी फिल्मकार मुझे साड़ी में पेश कर रहे हैं, मुझे लगा कि यदि मैं इस फोटोशूट में पश्चिमी परिधानों में दिखूंगी, तो अच्छा होगा।

एक कलाकार के तौर पर यह बदलाव महत्वपूर्ण है।" फिल्म "दबंग" के बाद "जोकर", "दबंग-2" व "लुटेरा" में भी सोनाक्षी पांच गज की साडियों में लिपटी हुई ही दिखेंगी। वैसे सोनाक्षी अपनी देसी अभिनेत्री की छवि से भी खुश हैं, लेकिन फिर भी वह आगे की फिल्मों में अलग दिखना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे मेरे देसीपन पर बहुत गर्व है। मुझे यह स्वीकार करना होगा, क्योंकि मैंने इसी तरह की भूमिकाएं की हैं। बाद में बदलाव के बहुत से अवसर मिलेंगे।" अगले साल उनकी फिल्में "रॉउडी राठौर" व "जोकर" प्रदर्शन के लिए कतार में हैं।
More Stories Top News
fm star news राजनीति की शिकार मुग्धा
fm star news प्रलय एक अंत की शुरूआत
fm star news राजस्थान ब्ल्यूज
fm star news बेबो ने बाजी मारी
fm star news वो मेरे लिए लकी चार्म हैं
fm star news चित्रांगदा का आयटम
fm star news साजिश का शिकार प्रियंका
fm star news नई सनसनी
fm star news धमाका करेंगी सोनाक्षी
fm star news शादी करूंगी तो डंके की चोट पर
Copyright © Daily News. All rights reserved.