Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
मैं 16 बरस की
Sunday, January 22, 2012, 09:54 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
FM Star
Left
इस साल "जोकर" और "जिला गाजियाबाद" जैसी फिल्मों में काम करने जा रही मिनिषा लाम्बा ने अब तक अपनी कई फिल्मों में टीनएजर के रोल्स ही निभाए हैं। गौरतलब है कि 32 साल की हो चुकी यह अभिनेत्री अब तक "किडनैप", "बचना ए हसीनो", "वैल डन अब्बा" और "हम तुम और शबाना" जैसी फिल्मों में टीनएजर भूमिकाओं में दिख चुकी हैं। उनका चेहरा-मोहरा ही कुछ ऎसा है कि उम्र के तीसरे दशक में भी वह सरलता से टीनएजर रोल्स निभा रही हैं। मिनिषा खुद भी कहती हैं कि उन्हें टीनएजर भूमिकाएं निभाने में मजा आता है। वह कहती हैं,"दिल से तो मैं अभी भी 16 बरस की ही हूं। दरअसल ये टीनएजर किरदार पिछली कुछ फिल्मों से ही मेरे पीछे पड़े हुए हैं। "दस कहानियां" में भी मैंने टीनएजर का रोल ही किया था।"मिनिषा की फिल्मों के निर्देशकों को भी मिनिषा के टीनएजर किरदार निभा पाने पर पूरा यकीन रहा है। मिनिषा की बेहतरीन फिल्मों में से एक "वैल डन अब्बा" के बारे में वह बताती हैं, "इस फिल्म में भी मैं एक सोलह बरस की लड़की का किरदार निभाते हुए हिचकिचा रही थी, लेकिन श्याम सर पूरी तरह आश्वस्त थे कि उन्हें इस फिल्म में सोलह साल की लड़की ही चाहिए। मैंने उन पर पूरा भरोसा किया और फिल्म में यह बात पूरी तरह उपयुक्त रही।"
More Stories Top News
fm star news राजनीति की शिकार मुग्धा
fm star news प्रलय एक अंत की शुरूआत
fm star news राजस्थान ब्ल्यूज
fm star news बेबो ने बाजी मारी
fm star news वो मेरे लिए लकी चार्म हैं
fm star news चित्रांगदा का आयटम
fm star news साजिश का शिकार प्रियंका
fm star news नई सनसनी
fm star news धमाका करेंगी सोनाक्षी
fm star news शादी करूंगी तो डंके की चोट पर
Copyright © Daily News. All rights reserved.