Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
पर्सन ऑफ द ईयर
Sunday, December 18, 2011, 11:22 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm03
Left
शकीरा नाम के कई अर्थ हैं, जिनमें से एक लेबनानी अरबी भाषा का अर्थ है "शान से भरपूर"। यह लोकप्रिय कोलम्बियाई गायिका आदर्श जीवन जीने में विश्वास रखती हैं। बड़ी-बड़ी आंखों व लम्बे-घने बालों वाली 34 वर्षीय शकीरा पिछले 15 सालों से विश्वभर में बच्चों और युवाओं तक शिक्षा की पहुंच को सुनिश्चित बनाने में प्रयासरत हैं।

शकीरा अब तक दो ग्रैमी अवाड्र्स और आठ लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। गौरतलब है शकीरा ने बोनो, अलेजांद्रो साएंज, गुस्तावो सेराती, बियोंस और मिक जैगर जैसे विश्व प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम किया है। उनके अब तक 70 मिलियन रिकॉर्ड बिक चुके हैं। शकीरा अपने संगठन "पाइस देसकाल्जोस" (बेयरफुट फाउंडेशन) के माध्यम से अब तक छह हजार जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवा चुकी हैं।

बैरेनç`ला में जन्मीं शकीरा इसाबेल मेबारक रिपोल (पूरा नाम) ने एक कलाकार के तौर पर अत्यधिक सफलता प्राप्त करने के साथ ही समाज में परिवर्तन लाने वाले एक एजेंट के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। ऎसा शायद इसलिए है, क्योंकि कोलम्बिया में अपने पालन-पोषण के दौरान वह इन सब समस्याओं से रू-ब-रू हो चुकी थीं।

गत अक्टूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शकीरा को "प्रेसीडेंट्स एडवाइजरी कमीशन ऑन एजुकेशनल एक्सीलैंस फॉर हिस्पानिक्स" के लिए नियुक्त किया है। इसके अलावा शकीरा को हाल ही 2011 के लिए लैटिन रिकाìडग एकेडमी द्वारा "पर्सन ऑफ द ईअर" नामित किया गया है। ये सम्मान उन्हें सामाजिक मुद्दों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के चलते दिया गया है।

वह यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली अब तक की सबसे छोटी उम्र की कलाकार हैं। अभी कुछ ही दिन पहले शकीरा को "हॉलीवुड वाक ऑफ फेम" में पहली कोलम्बियाई स्टार होने का दर्जा भी मिला है। शकीरा ने 1997 में अपने दूसरे एलबम (जो इसी नाम से थी) की सफलता से प्रोत्साहित होकर ही "बेयरफुट फाउंडेशन" की स्थापना की थी। उस समय से लेकर अब तक वह अपनी आय का अधिकतर हिस्सा कोलम्बिया में पोषण व शिक्षण प्रोजेक्ट्स को दे चुकी हैं।

गौरतलब है कि 2003 में यूनीसेफ की गुडविल एम्बेसेडर चुनी गई शकीरा के मानवीय कार्यो में जिसमें हैती जैसे देश भी शामिल हैं, जहां 2010 के भूकंप के बाद उन्होंने अपने संगठन के माध्यम से कई स्कूलों के नवनिर्माण में सहायता की थी। छह साल पहले शकीरा कलाकारों व व्यापारियों के गठजोड़ "लैटिन अमेरिका इन सॉलीडैरिटी एक्शंस" की संस्थापक सदस्या भी बनीं।

-उर्मिला
More Stories Top News
fm star news राजनीति की शिकार मुग्धा
fm star news प्रलय एक अंत की शुरूआत
fm star news राजस्थान ब्ल्यूज
fm star news बेबो ने बाजी मारी
fm star news वो मेरे लिए लकी चार्म हैं
fm star news चित्रांगदा का आयटम
fm star news साजिश का शिकार प्रियंका
fm star news नई सनसनी
fm star news धमाका करेंगी सोनाक्षी
fm star news शादी करूंगी तो डंके की चोट पर
Copyright © Daily News. All rights reserved.