देसी बॉयज में अक्षय कुमार के साथ उनके एक डांस आयटम की चर्चा का ही नतीजा है कि अक्षय की मेन लीड से सजी शिरीष कुंडेर की फिल्म जोकर के लिए हाल ही उन पर एक जबरदस्त आयटम नम्बर फिल्माया गया। बहरहाल देसी बॉयज के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा के फिल्म कॅरियर की नई पारी शुरू हो चुकी है, जो उनकी पिछली फिल्मी पारी से बहुत जुदा है। इन दिनों कई बड़ी फिल्में और इंडोर्समेंट की वजह से वह चर्चा में हैं। हाल ही उनसे हुई खास बातचीत...
जोकर के आयटम नम्बर को करके आखिर आप क्या साबित करना चाहती हैं? साबित क्या करना। मैं सिर्फ अपने आपको साबित करना चाहती हूं। कितना बेहतर कर सकती हूं, इसका फैसला तो दर्शकों को करना है। इसका मतलब यह भी नहीं है कि मैं आयटम नम्बर के जरिए अपनी कोई धाक स्थापित करना चाहती हूं। असल में ग्लैमर वल्र्ड में रहना है, तो इस तरह के अच्छे डांस आयटम के अच्छे ऑफर को भी आप खारिज नहीं कर सकते।
तब तो आप बेड सीन, किसिंग सीन आदि भी करने के लिए तैयार हो जाएंगी... यह मुझसे बहुत ज्यादा सम्भव नहीं होगा। मेरी सेंसिब्लिटी के साथ यह बातें मेल नहीं खाती हैं।
लेकिन देसी बॉयज में आप अक्षय के साथ काफी रोमांटिक नजर आई हैं? हीरो-हीरोइन हैं, तो रोमांटिक सीन होगा ही। अब देखना जरूरी है कि यह सीन किस तरह से फिल्माए गए हैं।
फिर इस फिल्म में दिए गए अपने बोल्ड दृश्यों के बारे में क्या कहेंगी ? यह बोल्डनेस सिर्फ मेरे ग्लैमर का एक हिस्सा है। फिल्मों में काम करना है, तो यह एडजेस्टमेंट करना ही पड़ेगा।
इन दिनों दीपिका पादुकोण के साथ आपका कोई टेशन चल रहा है? बिल्कुल नहीं। इंडस्ट्री में इसकी कोई गुंजाइश भी नहीं है। मान लीजिए, शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से मैं या कोई दूसरा को-स्टार एक-दूसरे को विश नहीं कर पाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि हम दोनों के बीच में कोई टेंशन है। इसे तो आप फिल्म के प्रचार तंत्र का हिस्सा मानिए।
कृष्ा-2 में काम न करने की कोई खास वजह? दरअसल लंदन में देसी बॉयज की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से यह फिल्म छोड़नी पड़ी। इसमें रितिक के साथ काम न कर पाने का मुझे भी अफसोस है।
शादीशुदा चित्रांगदा, अभिनय को कितना समयदे पा रही हैं? यह पूरी तरह से आपके टाइम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। पिछले दिनों पति ज्योति के साथ मेरा खूब घूमना-फिरना हुुआ। वह जब व्यस्त थे, तब उसके साथ रहकर उसकी काफी मदद करती थी। हां, अब उतना समय शायद न मिले।
अक्सर यह खबर आती है कि आपका विवाहित जीवन सुखी नहीं है? मेरे बेटे की उम्र नौ साल की है। फिर भी दोबारा लौटकर मैं तेजी से सक्रिय हो गई हूं। इससे यह बात साबित हो जाता है कि मां बनने से ही महिला का जीवन खत्म नहीं हो जाता है। यह सब मैं इसलिए भी कर पा रही हूं, क्योंकि मेरे पति और बच्चे ने मुझे सपोर्ट किया है। मेरी मैरिड लाइफ में कोई प्रॉब्लम नहीं है। मैं इस मामले में भी सुखी हूं। अब मैं अपने टैलेंट के माध्यम से भी सुख पाना चाहती हूं।
दीप्ति अनिल
|
|
|
|
|
|
|