Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बोल असीन बोल
Sunday, January 01, 2012, 11:32 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
ashin
Left
लंदन ड्रीम्स के लगभग डेढ़ साल बाद रेडी और फिर एक लंबी खामोशी। वैसे रेडी ने उनमें एक नया जोश भर दिया है। इन दिनों वह अपनी दो फिल्मों को लेकर मशगूल हैं। उनकी एक फिल्म हाउसफुल-2 जून में, तो दूसरी फिल्म बोल बच्चन जुलाई में प्रदर्शित होगी। इसके साथ ही साउथ की फिल्मों में भी उनका काम करना जारी है। पढ़ने और घूमने की बेहद शौकीन अभिनेत्री असिन ने पिछले दिनों हाउसफुल की शूटिंग के दौरान अपना बहुत सारा वक्त लंदन में बिताया।

इस दौरान अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर का बहुत आत्मीय साथ उन्हें मिला। यहां से लौटने के बाद उन्होंने एक छोटी-सी छुट्टी मुम्बई से पचास किलोमीटर दूर पनवेल के शांत वातावरण में बितायी। जिंदगी जीने का असिन का यह खास अंदाज है। आज जबकि ज्यादातर हीरोइन स्टारडम के पीछे भाग रही हैं। असिन अपने ही अंदाज से स्टारडम का लुत्फ उठा रही हैं।

बिना किसी अफरा-तफरी के वह अपने हिसाब से फिल्में कर रही हैं। सबसे आpर्यजनक तथ्य यह है कि फिल्म कैसी भी हो, उनका अभिनय गहरे तक प्रभावित करता है। वह हंसकर कहती हैं,"काम की वजह से मैं अपनी निजी जिंदगी की खुशियों को कभी मिस नहीं करना चाहती। काम मैं जमकर करती हूं , पर बेहद प्लानिंग के साथ। यही वजह है कि साउथ की फिल्में मैं हर साल बडे आराम से कर लेती हूं।" निश्चित तौर पर मुम्बइया फिल्म इंडस्ट्री शायद ही उनकी प्लानिंग के मुताबिक चले।
More Stories Top News
fm star news राजनीति की शिकार मुग्धा
fm star news प्रलय एक अंत की शुरूआत
fm star news राजस्थान ब्ल्यूज
fm star news बेबो ने बाजी मारी
fm star news वो मेरे लिए लकी चार्म हैं
fm star news चित्रांगदा का आयटम
fm star news साजिश का शिकार प्रियंका
fm star news नई सनसनी
fm star news धमाका करेंगी सोनाक्षी
fm star news शादी करूंगी तो डंके की चोट पर
Copyright © Daily News. All rights reserved.