Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
आइटम में धूम मचाएंगी कैट
Sunday, January 01, 2012, 11:30 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm03
Left
शीला की जवानी का दौर तो चला गया, लेकिन इस सुंदरी ने आइटम को लोकप्रिय बनाया और अब भी इस ट्रेंड का बनाए हुए है। कैटरीना कैफ ने करण जौहर की अग्निपथ में संजय दत्त के साथ चिकनी चमेली... में नाचकर धूम मचा दी और सलमान खान की बॉडीगार्ड में भी उनकी शोहरत की लिस्ट में एक और आइटम जुड़ गया, वहीं एफएम को पता चला है कि आदित्य चोपड़ा की धूम 3 में भी वे अपने सह कलाकार आमिर खान के साथ डांस फ्लोर पर नजर आएंगी।

फिल्म यूनिट के एक सदस्य ने जानकारी दी कि यह आइटम नम्बर पहले फिल्म की मूल कहानी का हिस्सा नहीं था। इसमें आइटम नम्बर शामिल करने का फैसला फिल्म में नयापन लाने के लिए बाद में लिया गया। यूनिट के एक सदस्य ने खुलासा किया कि असल में कैटरीना और आमिर ने इससे पहले कभी साथ में काम नहीं किया था, इसलिए जब इन्हें पहली बार साथ में काम करने का मैका मिला, तो निर्माताओं ने इस जोड़ी का फायदा उठाने का फैसला किया।

हालांकि आमिर अपने आपको अच्छा डांसर नहीं मानते, इसलिए उन्होंने इसके लिए अपने आपको तैयार करने में वक्त लिया। आइडिया यह है कि धूम 2 में ऋतिक रोशन और ऎpर्या ने जैसा डांस किया था, उससे भी अधिक इस डांस को आकर्षक बनाया जाए। फिलहाल फिल्म निर्माता इस पशोपेश में हैं कि पटकथा में इस आइटम नंबर को कहां डाला जाए।

इसको शूट मार्च में किया जाएगा। आमिर और कैटरीना तो कमेंट्स के लिए उपलब्ध नहीं हो सके, लेकिन फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की और कहा कि हमने अभी तक कोरियोग्राफर फाइनल नहीं किया है। धूम 3 के पहले चरण की शूटिंग मुम्बई में मार्च से शुरू होगी।
More Stories Top News
fm star news राजनीति की शिकार मुग्धा
fm star news प्रलय एक अंत की शुरूआत
fm star news राजस्थान ब्ल्यूज
fm star news बेबो ने बाजी मारी
fm star news वो मेरे लिए लकी चार्म हैं
fm star news चित्रांगदा का आयटम
fm star news साजिश का शिकार प्रियंका
fm star news नई सनसनी
fm star news धमाका करेंगी सोनाक्षी
fm star news शादी करूंगी तो डंके की चोट पर
Copyright © Daily News. All rights reserved.