विद्या बालन 35 वर्ष की हो चुकी हैं और सैक्स साइरन सिल्क स्मिता पर फिल्म "द डर्टी पिक्चर" के बाद से विद्या बालन निरंतर चर्चाओं में हैं। "द डर्टी पिक्चर" में विद्या बालन द्वारा भूमिका स्वीकार करने के पीछे कारण लगता है कि वह अपनी घरेलू छवि से पूरी तह ऊब गई थीं और खुलेपन के इस दौर में अपनी छवि को बदलकर वह शिखर पर पहुंचना चाहती थीं।
इसमें कोई शक नहीं कि विद्या बालन बॉलीवुड की काबिल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह केरल से हैं, लेकिन उनकी मां तमिल भाषी हैं। हिंदी के साथ ही साथ विद्या बालन ने दक्षिण भारत की फिल्मों में भी काम पाने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बन सकी थी।
लेकिन अब "द डर्टी पिक्चर" के बाद कई चोटी के दक्षिण भारतीय फिल्म मेकर्स विद्या बालन को लेकर तमिल और तेलुगु फिल्में बनाना चाहते हैं और कहा जा रहा है कि विद्या खुद भी उन ऑफर्स को लेकर काफी गंभीर हैं। विद्या के कुछ खास सूत्रों के अनुसार विद्या वहां की कुछ अच्छी फिल्मों के लिए डेट एडजेस्ट करने के लिए तैयार हो गई हैं।
|
|
|
|
|
|
|