Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
संजीदा-आमिर के घर गूंजेगी शहनाई
Sunday, January 15, 2012, 09:18 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
FM-Doordarshan03
Left
छोटे पर्दे की पसंदीदा बहू संजीदा शेख भले ही सहारावन के डेली सोप पिया का घर प्यारा लगे में उत्पीडित पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उनकी असल जिंदगी में जल्द ही ढेरों खुशियां आने वाली हैं। संजीदा से जब आमिर अली के साथ उनकी शादी की खबर के विषय में पूछा गया, तो उनकी आंखें खुशी से चमक उठीं। गौरतलब है कि संजीदा और आमिर लंबे समय से एक-दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं।

संजीदा ने कहा कि, "मेरे पास ये बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैं इस समय कैसा महसूस कर रही हूं। यह बेहद खास और अद्भुत है कि हमारा रिश्ता बहुत जल्द शादी में बदलने वाला है। मुझे उस रात आमिर की ओर से शादी का प्रस्ताव मिलने की कोई अपेक्षा नहीं थी, खासकर ऎसे समय में जब वह बहुत देर से मेरी शूटिंग खत्म होने का इंतजार कर रहे थे और मैं भी एक के बाद एक रोने-धोने वाले और तनाव भरे सीन करने के बाद बहुत थक चुकी थी। जब मैं शूटिंग से बाहर आई, तो वह मेरे सामने आकर खड़े हो गए और उसके बाद अपने घुटनों पर बैठकर उन्होंने मुझे शादी का प्रस्ताव दिया। वह मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था।

आमिर ने बताया कि शादी के प्रस्ताव से संजीदा बिल्कुल हक्की-बक्की रह गईं और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या बोलें। आमिर ने कहा कि,"मैंने संजीदा को एक हीरे की सगाई की अंगूठी तोहफे में देते हुए उनसे शादी के लिए पूछा था और उसके बाद मैं उन्हें एक रोमांटिक डिनर डेट पर लेकर गया। इस दौरान वह बेहद खुश थीं और कुछ भी नहीं बोल रही थीं। आखिरकार जब उन्होंने मेरी अंगूठी को स्वीकार कर लिया, तो वह पल बेहद भावुक था और हम दोनों की ही आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

गौरतलब है कि आमिर और संजीदा की शादी मार्च में होने जा रही है। हालांकि अभी तक कोई तारीख पक्की नहीं हुई है। इस बीच संजीदा ने सहारा वन के अपने शो पिया का घर प्यारा लगे की शूटिंग दो शिफ्ट में करनी शुरू कर दी है ताकि शादी के दौरान जब वह उपलब्ध नहीं होंगी, तब भी सीरियल का प्रसारण होता रहे। आमिर और संजीदा ने शादी के लिए शानदार योजना बना रखी है। शादी से पहले संगीत और मेहंदी समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। आमिर ने संकेत दिया है कि उनकी शादी किसी परीकथा से कम नहीं होगी।
More Stories Top News
fm doordarshan news किस बात की असुरक्षा
fm doordarshan news 340 एक्टर हैं वासेपुर में
fm doordarshan news प्यार से करो बहुओं पर राज
fm doordarshan news अभिनय मेरेे खून में है
fm doordarshan news मेरा हीरो मेरा सब्जेक्ट
fm doordarshan news टैलेंट के लिए खुला नया रास्ता
fm doordarshan news मुस्कुराहट को लेकर सजग हूं
fm doordarshan news मैं नियति जैसी हूं
fm doordarshan news मुझे विंडो शॉपिंग पसंद है
fm doordarshan news सोनू दिल्ली बड़ी कमीनी चीज है
Copyright © Daily News. All rights reserved.