Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बोलो, हरि नारायण
Saturday, August 14, 2010, 11:49 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm
Left
वर्तमान में धार्मिक व पौराणिक धारावाहिकों में सबसे सफल और चर्चित शो है सहारा वन पर प्रसारित "माता की चौकी"। पिछले दिनों इसकी कहानी में बदलाव किया गया, तो कई नामचीन कलाकारों की शो में एंट्री हुई। इन्ही कलाकारों में से एक हैं थिएटर के जाने-माने कलाकार विष्णु शर्मा। माता की चौकी में उनके किरदार का नाम हरि नारायण है, जो माता का सच्चा भक्त है। इस भक्त पर माता की असीम कृपा है। वो उज्जैन का सफल व्यापारी है, जिसकी मिठाई बनाने की बड़ी फैक्ट्री है। वो आज जो कुछ भी है उसमें उसकी सच्चाई, मेहनत और माता के आशीर्वाद का योगदान है। यहां विष्णु शर्मा बता रहे हैं अपने नए किरदार
और एक्टिंग के सफर के बारे में...
मेरा जन्म शिकोहाबाद, उतर प्रदेश में हुआ। एçक्ंटग में आने के लिए मैंने सर्वप्रथम थिएटर किया। स्टेज पर परफॉर्म करना और दर्शकों की अटेंशन लेना मुझे हमेशा अच्छा लगता था। मैंने 1978 से लेकर 1980 तक चण्डीगढ़ में थिएटर किया। दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी। दिल्ली में शीला भाटिया के साथ रंगमंच से जुड़ा रहा। कुछ कमर्शियल विज्ञापन किए और वायस ऑफ अमेरिका में बतौर प्रोड्यूसर काम भी किया। इसके बाद मुझे लगा कि माया नगरी मुबई का रूख किया जाए और मैं 1981 में मुंबई आ गया और फिर शुरू हुआ जिंदगी का एक नया सफर। यहां आने के बाद मैंने सीरियल "और भी हैं राहें" से टेलीविजन में कदम रखा। बहादुर शाह जफर और महाभारत जैसे धारावाहिकों से शोहरत पाई। कुल मिलाकर अब तक मैं 73 धारावाहिक कर चुका हूं। इन सभी किरदारों में अलग-अलग शेड्स थे। माता की चौकी मेरा 74वां सीरियल है, जो मेरे बहुत करीब है। मैं खुद माता का भक्त हूं, इसलिए किरदार भी उसी तरह का है।
दरअसल यह पूरी तरह से धार्मिक सीरियल है, जो दर्शकों की कसौटी पर अब तक खरा उतरा है। इसमें सभी कलाकारों का अभिनय अच्छा है विशेष्ाकर मुस्कान अरोड़ा का, जो धारावाहिक की मुख्य अदाकारा हैं। कहानी बड़ी सशक्त है। दर्शकों को आने वाले दिनों में कई उम्दा प्रसंग देखने को मिलेगें। इसके अलावा जहां तक मेरे अब तक के कॅरियर की बात है, तो बतौर कलाकार सफर बेहद दमदार रहा है। वैसे भी जिस चीज के बारे में आपने कभी सोचा नहीं हो और वह चीज आपको मिल जाए, तो उस अनुभव का अहसास अलग ही होता है। मेरे साथ कुछ ऎसा ही हुआ। माता की चौकी एक सफल धारावाहिक है, मगर किसी भी धारावाहिक की सफलता में पूरी टीम का योगदान होता है। मैं बड़ा भाग्यशाली हूं कि मुझे इस धार्मिक धारावाहिक से जुड़ने का मौका मिला, क्योंकि महाभारत के बाद एक बार फिर मैं अपने नए किरदार हरि नारायण से घर-घर में पहुंच गया हूं। मैं अपने चाहने वालों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। -डी पॉल
More Stories Top News
fm doordarshan news हॉट होगी हिट गोपी
fm doordarshan news शायद वह देवी थी
fm doordarshan news टेली निर्माताओं की योजनाएं
fm doordarshan news विद्या की डिमांड
fm doordarshan news मेरी सभी हीरोइंस टैलेंटेड हैं
fm doordarshan news मिसेज व्यास
fm doordarshan news उनमें मुझसे ज्यादा पेशेन्स है
fm doordarshan news बदल गई लारा
fm doordarshan news दो धारी तलवार
fm doordarshan news तुम देना साथ मेरा
Copyright © Daily News. All rights reserved.