पिछले कुछ वष्ाोüं से छोटे पर्दें पर रिएलिटी शो और प्रतिस्पर्घात्मक कार्यक्रमों की बाढ़-सी आई हुई है। इस मामले में इमेजिन चैनल का जबाव नहीं...। ऎसे-ऎसे रिएलिटी शो, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। हां, यह भी सच है कि दूसरे चैनलों की तरह अभी तक इमेजिन ने कोई ऎसा रिएलिटी शो नहीं बना पाया, जिसे गंभीरता से लिया जा सके। खैर, "देसी गर्ल" के बाद अब चैनल "मीठी छुरी नंबर-1" नामक एक नए शो को लेकर सुर्खियों में है। इसका प्रसारण शनिवार 14 अगस्त रात 10 बजे से शुरू होगा। शो की आठ मीठी छूरी में से रागिनी खन्ना, उर्वशी ढोलकिया, रक्षंदा खान, मोना सिंह, नेहा मारदा, करिश्मा तन्ना के नाम उल्लेखनीय हैं। इन्हें दर्शकों ने छोटे परदे पर अनेक रंगों में देखा है, मगर अब इस शो के जरिए दर्शकों को इन सेलिब्रिटीज का असली रूप देखने को मिलेगा। शो में ये अभिनेत्रियां प्रतिस्पर्घी बनकर एक-दूसरे के समक्ष ही अपने प्रतियोगियों की अलोचना करने वाली हैं। शो में तड़केदार रिएलिटी होगी, जिसके बीच मस्ती, गपशप और लड़ाई-झगड़ा भी होगा। ऎसे शो का एक पहलू यह भी होता है कि इन कार्यक्रमों में विजेता को इनाम के तौर पर लाखों रूपए मिलते हैं। लिहाजा कार्यक्रम की टीआरपी बढ़ाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे भी अपनाए जाते हैं। चैनल का मानना है कि ये अपने आप में एक अनूठा और बेहद मनोरंजक शो रहेगा, जिसमें इस बात का खुलासा होगा कि इन आठ सेलिब्रिटीज का अपनी साथी कलाकार के प्रति नजरिया क्या है। शो की प्रत्येक कड़ी में प्रतिभागियों से एक मजेदार सवाल पूछा जाएगा। फिर जबाव के आधार पर इन्हें एक-दूसरे को रैंक देने के लिए कहा जाएगा। सवाल बहुत ही मजेदार होंगे, जैसे कि "इन महिलाओं में किससे आपको अपना बॉयफ्रैंड चुरा लेने का सबसे ज्यादा डर है ?" या "इनमें से कौन-सी महिला पब्लिसिटी के लिए किसी भी हद तक जा सकती है ?" यहीं से होगी इस शो में नोक-झोंक की शुरूआत और इस बीच एंकर शब्बीर आहलूवालिया और जय भानुशाली प्रतिभागियों के बीच नारदनीति का प्रयोगकर उनको उकसाने का काम करते नजर आएंगे। -प्रेम
|
|
|
|
|
|
|