Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
लिव-इन में सैक्स सही नहीं
Saturday, August 07, 2010, 10:37 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm
Left
सत्रह साल की उम्र में बालाजी टेलीफिल्म्स के धारावाहिक "कोई दिल में है" से जेनिफर ने अपने कॅरियर की शुरूआत की। इसके बाद प्रेरणा सहानी और अनुराग बसु की मैच्योर बेटी के रूप में "कसौटी जिंदगी की" के जरिए दर्शकों की चहेती बन गर्ई। फिलहाल ये खूबसूरत अदाकारा स्टार वन पर प्रसारित धारावाहिक दिल मिल गए में डॉक्टर रिद्घिमा की भूमिका कर रही हैं। पेश है टेली स्टार जूम में जेनिफर के दिल की बातें...
क्या चीज आपको हॉट
बनाती है?
मेरा एटिट्यूड।
पहला क्रश?
मेरे स्कूल टीचर।
लड़कों में पसंद आता है?
उनका तौर तरीका।
...और नापसंद?
बॉडी स्मैल, इससे चिढ़ है मुझे।
आपका आइडियल मैन?
जो बुद्घिमान हो, अच्छी पर्सनैलिटी हो और वह मुझे बहुत खुश रखे, बिलकुल राजकुमारी की तरह।
हग और किस?
हग विद् किस।
लिव-इन में विश्वास
करती हैं?
हां, उस हद तक जहां तक दोनों पार्टनर एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह समर्पित हों। आप केवल एंंजॉय करने के लिए इस रिश्ते में रहना चाहते हैं, तो यह सही नहीं है, ये दो जिंदगियों का सवाल है, साथ ही दो परिवारों का सवाल भी।
प्री-मेरिटल सैक्स के बारे में?
जैसा कि मैंने पहले भी कहा, जब आप एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह ईमानदार और समर्पित हों तब...। लिव-इन में सैक्स सही नहीं है। यहां इसकी जगह माता-पिता के प्रति निष्ठा रखनी चाहिए।
ड्रीम डेट?
यह कैंडल लाइट डिनर डेट होगी, साथ ही अच्छी बातें और आपसी समझ का स्तर गहरा होगा।
आइडियल डेट के लिए डे्रस?
मेरे लिए एक प्यारा सा इवनिंग गाउन और मेरे पार्टनर के लिए सूट।
क्या सोचकर होठों पर मुस्कान आ जाती है?
मैं यह लाइन आज तक कई बार सुन चुकी हूं "मैं लव एट फर्स्ट साइट में विश्वास करता हूं, और आप।"
आपकी नजर में आपका
हॉटेस्ट पॉइंट?
मेरी स्माइल। कई बार इस पर मैं बहुत इतराती भी हूं।
हॉटेस्ट एसेसरीज?
वॉच। खूबसूरत और स्टाइलिश वॉच मुझे बेहद पसंद है।
आपके वार्डरोब में हॉटेस्ट ड्रेस?
मेरे ब्लैक शॉट्र्स।
वन-नाइट स्टैंड के बारे में क्या कहना चाहेंगी?
यह आपकी अपनी समझ पर निर्भर करता है।
सेम सेक्स पर्सन ने कभी
हिट किया?
हां...और यह बहुत ही अजीब अनुभव था।
टीवी पर हॉटेस्ट पर्सनैलिटी?
ओह गॉड, क्या टेलीविजन से बाहर की बात कर सकती हूं, तो रिचर्ड गेरे। पर्सनैलिटी के लिए मैं इन्हें 10 में से 10 नंबर दूंगी। एक्टै्रस में सुष्मिता सेन मेरी फेवरिट हैं।
More Stories Top News
fm doordarshan news हॉट होगी हिट गोपी
fm doordarshan news शायद वह देवी थी
fm doordarshan news टेली निर्माताओं की योजनाएं
fm doordarshan news विद्या की डिमांड
fm doordarshan news मेरी सभी हीरोइंस टैलेंटेड हैं
fm doordarshan news मिसेज व्यास
fm doordarshan news उनमें मुझसे ज्यादा पेशेन्स है
fm doordarshan news बदल गई लारा
fm doordarshan news दो धारी तलवार
fm doordarshan news तुम देना साथ मेरा
Copyright © Daily News. All rights reserved.