इन दिनों चैनल पर पारिवारिक धारावाहिकों की जो ब्ायार चल रही है, उसी कड़ी में जी टीवी के परिवार में जल्द ही एक नया नाम जुड़ने जा रहा है, वह धारावाहिक है "संजोग से बनी संगिनी"। प्रेम त्रिकोण पर आधारित इस शो का निर्माण डीजेज क्रिएटिव यूनिट और इंद्र मीडिया प्रा. लिमिटेड ने किया है। इससे पहले इस प्रोडक्शन हाउस ने जी के लिए छोटी बहू ,घर की बेटियां के अलावा जस्सी जैसी कोई नहीं, जस्ट मोहब्बत, कहानी घर घर की, सुपर हिट मुकाबला और बूगी-बूगी जैसे नामचीन धारावाहिकों के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। "संगिनी" में गौरी और रूद्र की खूबसूरत प्रेम कहानी हैं, जो एक-दूसरे से एकदम और विष्ाम परिस्थितियों में अपने ढंग से अपनी जिंदगी जी रहे हैं और दोनों अपने सच्चे प्रेम की तलाश में हैं। क्या रूद्र और गौरी एक-दूसरे में अपने लिए खुशी हासिल कर सकेंगे। क्या उनकी जिंदगी में फिर से फूल खिलेगा? रूद्र का किरदार इकबाल खान ने अदा किया है। एक तरह से दो साल बाद उनकी वापसी हो रही है। इकबाल का कहना है, "मैं अपनी वापसी से बेहद रोमांचित हूं, क्योंकि यह मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण भूमिका हैं। जब मुझे इसकी कहानी और मेरे पात्र के बारे में बताया गया, तो मुझे काफी पंसद आया और मुझे उम्मीद है कि उसे दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलेगा। इस धारावाहिक से टेलीविजन के परदे पर अभिनय की शुुरूआत करने वाली जी टीवी की खोज अहमदाबाद की बिन्नी शर्मा "डांस इंडिया डांस" की दूसरी कड़ी की अंतिम चार प्रतियोगियों में शामिल थीं। बिन्नी कहती हैं,"यह मेरा पहला धारावाहिक है, जिसमें मैं लीड रोल को निभा रही हूं। इस भूमिका के मिलने से तो मेरी मंुह मांगी मुराद पूरी हो गई, और यह सब तो किसी सपने के सच होने जैसा लग रहा हंै। जब मुझे बताया कि "धारावाहिक में मेरे आपोजिट इकबाल खान हैं, तो मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था। मैं दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी।" -प्रेमबाबू शर्मा
|
|
|
|
|
|
|