Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
यूटीवी बिंदास पर डरावना रिएलिटी शो "द चेयर"
Saturday, September 04, 2010, 11:19 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm
Left
भूतों, आत्माओं और अमानवीय शक्तियों की कहानियों ने हर पीढ़ी को रोमांचित किया है। परालौकिक शक्तियों का दूसरा नाम "डर" है। एक ऎसा एहसास, जो आपके रोंगटे खड़े कर देता है... जापानी में यूरेई, हिंदी में भूत, वेल्श में जीनेवर और पुर्तगाली में फैंटसमास के नाम से विख्यात "मृत्यु उपरांत जीवन" की परिकल्पना पर पूरे विश्व के अधिकांश लोग विश्वास करते हैं। इसी डर पर आधारित है भारत का पहला हॉरर रिएलिटी शो- "द चेयर", जिसमें अवचेतन मस्तिष्क अमानवीय शक्ति से सम्पर्क साधकर स्तब्ध कर देने वाले अनुभवों को उजागर करेगा। इस शो की शुरूआत 12 सितंबर से होने जा रही है। यह अपनी तरह का पहला रिएलिटी शो है, जिसमें 13 साहसी व्यक्ति अपने भय पर विजय प्राप्त करने के लिए भारतभर के भयावह स्थानों पर जाएंगे और मृत व्यक्तियों से सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास करेंगे। यूटीवी बिंदास चैनल युवाओं का सबसे पसंदीदा चैनल रहा है, क्योंकि चैनल ने हमेशा युवाओं के लिए नवीनतम विष्ाय-वस्तु के साथ-साथ रोमांचक मंच प्रदान करने का मौका दिया है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे शो की तरह द चेयर भी न केवल मनोरंजक होगा, बल्कि इस विष्ाय से संबंधित रहस्यों को भी उजागर करेगा।
"द चेयर" के बारे में यूटीवी बिंदास के बिजनेस हेड निखिल गांधी ने कहा, "द चेयर रियलिटी कार्यक्रमों की दुनिया को नया आयाम देगा। अपने आप में अनूठे और अलौकिक अनुभव के कारण यह शो बिलकुल अलग होगा। हमारी रचनात्मक उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने वाला भारत का पहला हॉरर रियलिटी शो "द चेयर" अनकहे और परालौकिक संसार के इर्द-गिर्द होगा। यूटीवी बिंदास एक बार फिर अपने दर्शकों के लिये वास्तविकता को एक नए रूप में प्रस्तुत करने के लिए तैयार है, जो कि मनोरंजन की दुनिया में तहलका मचा देगा!" शो की मेजबानी मियांग चैंग कर रहे हैं। शो के बारे में मियांग का कहना है कि "द चेयर" अत्यंत रहस्यमय माने जाने वाले परालौकिक संसार के कई रहस्यों का खुलासा करेगा। मैं मृत व्यक्तियों से सम्पर्क करने वाले व्यक्तियों के लिए "सूत्रधार" का कार्य करूंगा। मैं देशभर में मौजूद दर्शकों के सामने इस शो में भाग लेने वाले लोगों के मन में छिपे रहस्यों को सुलझाने में उनकी सहायता करूंगा।"
More Stories Top News
fm doordarshan news हॉट होगी हिट गोपी
fm doordarshan news शायद वह देवी थी
fm doordarshan news टेली निर्माताओं की योजनाएं
fm doordarshan news विद्या की डिमांड
fm doordarshan news मेरी सभी हीरोइंस टैलेंटेड हैं
fm doordarshan news मिसेज व्यास
fm doordarshan news उनमें मुझसे ज्यादा पेशेन्स है
fm doordarshan news बदल गई लारा
fm doordarshan news दो धारी तलवार
fm doordarshan news तुम देना साथ मेरा
Copyright © Daily News. All rights reserved.