Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
जी पर राम मिलाई जोड़ी
Saturday, September 04, 2010, 11:19 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm
Left
जी टीवी पर जल्द ही एक नए धारावाहिक का प्रसारण शुरू हाने जा रहा है जिसका नाम है प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाई जोड़ी, इसका प्रसारण सितंबर के आखिरी सप्ताह से होगा। ये न तो कॉमेडी है, न कोई प्रेम कहानी है और न ही कोई रिएलिटी शो... तो क्या हॉरर? फंतासी? नहीं! "राम मिलाई जोड़ी" भारत के लोगों के बीच आपसी सद्भाव और सौहार्द्र की भावना की कहानी है। जी हां, हमारे बीच भले ही विचारों में भिन्नता हो, हमारे सांस्कृतिक मूल्य भले ही अलग हो या जीवन की समस्याओं को देखने का नजरिया अलग हो, लेकिन सबसे अंत में हम अंत भला तो सब भला की भावना से एक हो जाते हैं।
राम मिलाई जोड़ी एक प्यारे से शर्मीले गुजराती लड़के और पंजाबी लड़की की कहानी है। ये दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, लेकिन क्या इनके परिवारों के बीच भी प्यार हो पाता है। खैर, ये तो देखने की बात है। जीटीवी के फिक्शन हेड सुकेश मोटवानी का कहना है, राम मिलाई जोड़ी एक ऎसा धारावाहिक है, जिसमें बताया गया है कि कभी-कभी दो विपरीत लोग एक-दूसरे के प्रति आकçष्ाüत ही नहीं हो जाते हैं, बल्कि जीवनभर एक दूसरे के साथ प्रसन्नता से रहते हैं। ये ऎसे दो अलग-अलग व्यक्तित्व हैं, जिनका सांस्कृतिक परिवेश एकदम जुदा है। इस धारावाहिक में बताया गया है कि जब ये दो परिवार एक-दूसरे से मिलते हैं, तो इनके बीच किस तरह से रिश्ता पनपता है। इसके मुख्य किरदार नए चेहरे हैं। वे आपको हर पल रोमांचित करेंगे।
More Stories Top News
fm doordarshan news हॉट होगी हिट गोपी
fm doordarshan news शायद वह देवी थी
fm doordarshan news टेली निर्माताओं की योजनाएं
fm doordarshan news विद्या की डिमांड
fm doordarshan news मेरी सभी हीरोइंस टैलेंटेड हैं
fm doordarshan news मिसेज व्यास
fm doordarshan news उनमें मुझसे ज्यादा पेशेन्स है
fm doordarshan news बदल गई लारा
fm doordarshan news दो धारी तलवार
fm doordarshan news तुम देना साथ मेरा
Copyright © Daily News. All rights reserved.