Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
मैं बजाऊंगी पापा गाएंगे
Saturday, July 31, 2010, 10:52 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm
Left
"लक" से कॅरियर की शरूआत करने वाली मशहूर अभिनेता कमल हासन व अभिनेत्री सारिका की बेटी श्रुति हासन को पहली फिल्म से कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई, लेकिन इससे वह निराश नहीं हैं। श्रुति को उम्मीद है कि कभी न कभी उनका भी इंडस्ट्री में डंका जरूर बजेगा। वैसे श्रुति का अपना रॉक बंैड है। वह गीत लिखती हंै, संगीत देती हंै और स्टेज पर गाती भी हैं। इतना ही नहीं वह एक अच्छी डांसर भी हैं और अब म्यूजिक डायरेक्टर भी बन गई हैं। हाल ही मुंबई में उनसे मुलाकात करने का मौका मिला...सारे सवालों के जवाब श्रुति ने हिंदी में दिए। बातचीत से लगा कि वह जितनी आधुनिक हैं, उससे कहीं ज्यादा संस्कारवान और जमीन से जुड़ी हुई। पेश है बातचीत के मुख्य अंश...
बतौर अभिनेत्री आपकी पहली फिल्म "लक" में आपके लक ने साथ नहीं दिया?
"लक" में ही मंैने कैमरे का पहली बार सही मायने में सामना किया और इस फिल्म में काम करते हुए मेरा कैमरे के प्रति डर भी खत्म हुआ। जहां तक इसकी नाकामी का सवाल है, तो इस संबंध में यही कहूंगी कि "लक" की असफलता ने मुझे यह सिखाया कि फिल्म की मार्केटिंग आज कितनी जरूरी हो गई है। इस फिल्म की असफलता ने मुझे अपनी गलतियों से सबक सीखने के लिए भी प्रेरित किया ताकि मंै भविष्य में ये गलतियां न करूं।
लेकिन फिल्म में आपने एक्सपोज भी तो किया था?
हां, उस फिल्म में मैंने बिकिनी पहनी थी। वह कहानी और किरदार की डिमांड थी। मुझे बिकिनी पहनने में असहज नहीं लगा। मेरा मानना है कि जिस ड्रेस को पहनकर आप सहज महसूस करें, वही पहननी चाहिए। पटकथा में जहां मुझे बिकिनी पहनने के लिए कहा गया था, वह लॉजिकली सही था। जब हम इस दृश्य की शूटिंग कर रहे थे, तो मौसम बहुत खराब था। जमा देने वाली ठंड थी, फिर भी मंैने वह दृश्य आम दृश्यों की तरह ही किया।
बॉलीवुड में एक्शन थ्रिलर से डेब्यू के बाद अब आपने तेलुगु में फैंटेसी फिल्म की है, आपका इरादा क्या है?
अपनी इस फैंटेसी फिल्म से मुझे बेहद उम्मीदें हंै। दरअसल भारत में फैंटेसी फिल्में कम ही बनती हंै, इसलिए इस फिल्म का हिस्सा बनकर मंै बेहद खुश हंू। इस फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद अच्छी है।
आपके डैड ने आपको लॉन्च नहीं किया, बुरा लगता है?
बिल्कुल नहीं। मेरे डैड वाकई बहुत अच्छे हंै। मुझे जब भी उनकी मदद की जरूरत होती है, वह आगे आ जाते हंै। यह तो अच्छा है कि डैड ने मुझे लॉन्च नहीं किया। असल में हर अभिभावक चाहता है कि उसका बच्चा अपने पैरों पर खड़ा हो और मेरे पापा भी इससे अलग नहीं सोचते।
आप अपने पिता से राय लेती हंै?
मंै पापा से काफी बातें करती हंू। कई बार मंै उनसे मूर्खतापूर्ण सवाल भी पूछ लेती हंू। वह हर बात पर मुझसे लम्बा विचार-विमर्श करते हंै, पर अंतिम निर्णय मुझे ही करने के लिए कहते हंै।
अपनी मां सारिका के साथ आपके रिश्ते खराब रहे हंै, इस बारे में क्या कहेंगी?
यह सच है कि मेरे अपनी मां के साथ संबंध फिलहाल ठीक नहीं हंै, लेकिन मेरा मानना है कि आदमी को एक ही जीवन मिलता है। इस कारण उसे किसी के साथ मतभेद नहीं रखना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि समय के साथ सब घाव भर जाएंगे और हम दोबारा साथ-साथ रहेंगे।
सुना है आप अपने पापा की निर्माणाधीन फिल्म "एनाडू"" में संगीत भी दे रही हंै?
जी हां। मेरे पापा हिंदी फिल्म "अ वैडनसडे" को तमिल में बना रहे हंै। मंै इस फिल्म की संगीतकार हूं। मेरे निर्देशन में पापा गाने वाले भी हंै। जहां तक म्यूजिक की बात है, तो मंै बहुत चूजी हंू। ऎसा नहीं हो सकता कि कोई प्रोड्यूसर मुझसे किसी भी फिल्म के लिए म्यूजिक कम्पोज करवा ले। वैसे अगर मुझे कोई प्र्रोजेक्ट ठीक लगा, तो मंै हिंदी फिल्मों के लिए भी म्यूजिक कम्पोज कर सकती हंू।
आपने हाल ही गजनी के निर्देशक के साथ एक बड़ी फिल्म वहां के सुपर स्टार सूर्या के साथ साइन की है। दूसरी फिल्म में आपके को-स्टार सिद्धार्थ हैं, जिनसे आपके अफेयर की खबरें आ रही हंै?
मंै अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करना पसंद नहीं करती। मेरा मानना है कि जिस फिल्म की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हुई है उसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। अभी तो सब कागज पर है। जहां तक सिद्धार्थ के साथ अफेयर की खबरों का सवाल है, तो यह सब मीडिया की देन है।
ऎसा सुना गया है कि पुरूष्ा आपकी ओर बहुत ज्यादा आकर्षित होते हंै, क्या यह सच है?
मुझे नहीं लगता कि मेरी ओर पुरूष्ा ज्यादा आकर्षित होते होंगे। फिर भी अगर ऎसा होता है, तो मेरी कोशिश यही होती है कि मंै उन्हें इग्नोर करूं। वैसे, मुझे इतना पता है कि लोग मुझे हॉट कहते हंै। हालांकि मंैने उनसे कभी नहीं पूछा कि वे मुझे हॉट क्यों कहते हंै।
आप काफी गंभीर किस्म की लड़की हैं?
मंै जितनी गंभीर दिखती हंू, दरअसल उतनी हंू नहीं। मेरे सपाट चेहरे के कारण लोगों को ऎसा लगता है कि मंै बहुत गंभीर हंू। मंै लोगों को कहना चाहती हंू कि मंै ऎसी डरावनी नहीं हंू कि लोग मुझसे डरें। अगर कोई मेरे बारे में कुछ जानना चाहता है, तो मंै बताने के लिए तैयार हंू।
-एस द्विवेदी
More Stories Top News
fm star news मैं रिस्क नहीं लेना चाहती
fm star news कैट का जलवा
fm star news चाहे मुझे फांसी पर लटका दो!
fm star news इमेज बदलने के फेर में सोनाक्षी
fm star news संगीत मेरी रग-रग में है...
fm star news मैं 16 बरस की
fm star news तीन खान एक कैट
fm star news सोनाक्षी के नखरे
fm star news मैं शुरू से ही बिगडैल था
fm star news समझदार स्मार्ट और हंसमुख से करूंगी शादी
Copyright © Daily News. All rights reserved.