Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बेबो उफ! ये नखरे
Saturday, July 31, 2010, 10:51 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm
Left
कामयाबी के साथ ही बॉलीवुड में इन दिनों करीना कपूर के नखरे काफी बढ़ गए हंै। न तो वह फिल्मों की प्रमोशन में हिस्सा ले रही हैं, ना ही नई फिल्मों के लिए हामी भर रही हैं। यही वजह है कि कुछ फिल्मकार तो उनके बिना फिल्मोंं की शूटिंग तक शुरू नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल करीना गुस्से में हैं और इसकी वजह है उनकी हालिया रिलीज फिल्म "मिलेंगे-मिलेंगे"। करीना इस बात को लेकर खफा हंै कि बोनी कपूर ने फिल्म के प्रोमोज में उनके और शाहिद के लिए "वे दोबारा साथ आ रहे हंै" वाक्य का इस्तेमाल किया है। जाहिर है इससे लोगों को करीना और शाहिद के दोबारा करीब आने का अहसास हुआ, जबकि हकीकत में करीना शाहिद से ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाने की कोशिश करती हंै। इसके बावजूद करीना अपने प्रोफेशनल होने का सबूत भी दे रही हैं, क्योंकि उन्होंने करण जौहर की फिल्म "वी आर फैमिली" का अकेले प्रमोशन करने का जिम्मा उठा लिया है, क्योंकि इस फिल्म की लीड हीरोइन काजोल प्रेग्नेंट हैं ।
इसे करीना के व्यक्तित्व का विरोधाभास ही कहेंगे कि एक ओर जहां वह "वी आर फैमिली" के लिए प्रोफेशनल होने का सबूत दे रही हैं, तो दूसरी ओर कई निर्देशकों की फिल्मों की शूटिंग को डिले भी कर रही हैं, क्योंकि आजकल वह अपने बॉयफ्रैंड सैफ अली खान की फिल्म "एजेंट विनोद" के साथ शाहरूख के होम प्रोडक्शन की फिल्म "रॉ-1" को ही अपना सारा समय दे रही हैं। "रॉ-1" में तो करीना मां का रोल प्ले कर रही हैं और वह भी आठ साल के बच्चे की मां का किरदार। इसके बावजूद लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि करीना इस फिल्म में भी उतनी ही सैक्सी नजर आएंगी, जितनी अभी नजर आती हंै। यूं तो आजकल की मां भी काफी सैक्सी और हॉट दिखती हैं। एक ओर जहां शाहरूख जैसा सुपरस्टार करीना के लुक पर लाखों खर्च कर रहा है, तो दूसरी ओर अन्य फिल्मकार भी उनके नखरे उठा रहे हैं और उनके बिना काम ही शुरू नहीं करना चाहते हंै। ऎसे निर्देशकों में सुधीर मिश्रा का नाम भी लिया जा सकता है। तभी तो वह अपनी फिल्म "ध्रुव" की शूटिंग तब तक शुरू नहीं करना चाहते, जब तक करीना फिल्म करने को राजी नहीं हो जातीं। सुधीर की ही तरह मधुर भंडारकर ने भी मर्लिन मुनरो के जीवन पर आधारित अपनी फिल्म के लीड रोल में करीना कपूर का चयन कर लिया है और उन्हें भी शूटिंग के लिए करीना की डेट्स का इंतजार है।
More Stories Top News
fm star news मैं रिस्क नहीं लेना चाहती
fm star news कैट का जलवा
fm star news चाहे मुझे फांसी पर लटका दो!
fm star news इमेज बदलने के फेर में सोनाक्षी
fm star news संगीत मेरी रग-रग में है...
fm star news मैं 16 बरस की
fm star news तीन खान एक कैट
fm star news सोनाक्षी के नखरे
fm star news मैं शुरू से ही बिगडैल था
fm star news समझदार स्मार्ट और हंसमुख से करूंगी शादी
Copyright © Daily News. All rights reserved.