Daily News
Thursday, 09 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
सावधान! फिर होगा इमोशनल अत्याचार
Saturday, July 31, 2010, 10:57 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm
Left
सबसे चर्चित युवा रिएलिटी शो इमोशनल अत्याचार का दूसरा संस्करण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस बार इमोशनल अत्याचार की बागडोर प्रवेश राणा के कंधों पर होगी। जी हां, प्रवेश टूटे दिलों पर मरहम लगाने के लिए तैयार हैं। चैनल यूटीवी बिंदास पर 7 अगस्त से शुरू होने वाला यह शो नवीनतम सामग्री से युक्त पहले से भव्य व बेहतर होगा। अति नाटकीयता और भावुकता के साथ यह शो वस्तु-स्थिति को और आगे बढ़ाते हुए प्रेम और निष्ठा की परिकल्पना को आगे बढ़ाएगा, साथ ही क्रांतिकारी प्रश्नों को उठाएगा। और राष्ट्रीय टेलीविजन पर संबंधों के पीछे छिपी हुई सच्चाई को उजागर करेगा। यूटीवी बिंदास अपने द्वितीय सत्र के साथ यह संदेश संप्रेçष्ात करेगा कि इमोशनल अत्याचार टीम किसी भी समय कहीं पर भी पहुंच सकती है, इसलिए कृपया किसी को धोखा न दें। सत्य का खुलासा होकर रहेगा। प्रेम की सच्चाई की जांच अनेक रहस्यों का पर्दाफाश करेगी। इतना ही नहीं इस विवाद की चर्चा अब परिजनों, मित्रों और सहकर्मियों के बीच होगी। इस शो में गतिविधियों का खुलासा होते तो देखा ही जा सकेगा, साथ ही इसके तहत सारा देश स्त्री-पुरूष्ा संबंधों की निष्ठा के विष्ाय में खुलकर बात भी करेगा। शो का प्रसारण शाम 7 बजे प्रत्येक शनिवार यूटीवी बिंदास पर किया जाएगा। इमोशनल अत्याचार-2 की लॉचिंग के मौके पर यूटीवी बिंदास के बिजनेस प्रमुख श्री निखिल गांधी बताया कि, "इमोशनल अत्याचार अपनी ऎतिहासिक परिकल्पना के कारण बेहद सफल रिएलिटी शो साबित हुआ है। यह शो वर्तमान समय में लोगों के वास्तविक मन:स्थिति का प्रतिबिंबन भी प्रस्तुत करने में सफल रहा। हमने इस शो की परिकल्पना के साथ सकारात्मक रूप से कदम बढ़ाया था, शायद यही वजह थी कि यह शो बहुत कम समय में ही व्यापक लोकप्रियता हासिल करने में सफल रहा। शो के नए प्रस्तोता प्रवेश राणा ने कहा, "इमोशनल अत्याचार के अंतर्गत हम ऎसे लोगों की सहायता करने में गहरा विश्वास करते हैं, जो उन तथ्यों की सच्चाई से रूबरू होना बेहतर समझते हैं। मैं प्रत्येक व्यक्ति की पृष्ठभूमि को समझने की कोशिश करूंगा, साथ ही अनुत्तरित प्रश्नों का सही उत्तर तलाशने का प्रयास करूंगा।" -धरम
More Stories Top News
fm doordarshan news हॉट होगी हिट गोपी
fm doordarshan news शायद वह देवी थी
fm doordarshan news टेली निर्माताओं की योजनाएं
fm doordarshan news विद्या की डिमांड
fm doordarshan news मेरी सभी हीरोइंस टैलेंटेड हैं
fm doordarshan news मिसेज व्यास
fm doordarshan news उनमें मुझसे ज्यादा पेशेन्स है
fm doordarshan news बदल गई लारा
fm doordarshan news दो धारी तलवार
fm doordarshan news तुम देना साथ मेरा
Copyright © Daily News. All rights reserved.