|
हेलेन के डांस को अब तक सिने प्रेमी भूले नहीं हैं। कई लोकप्रिय गानों में उन्होंने डांस किया। वष्ाोü बाद एक बार फिर हेलेन का डांस देखने को मिलेगा। फिल्म है "डू यू नो व्हाय... ना जाने क्यूं" और इसे निर्देशित कर रहे हंै संजय शर्मा। संजय की इच्छा थी कि हेलेन उनकी फिल्म के एक गाने पर डांस करें। पहले वह डॉन के गीत "यह मेरा दिल पर..."हेलेन का डांस फिल्माने वाले थे जिस पर बाद में करीना कपूर भी नाच चुकी हैं, लेकिन राइट्स न मिलने पर संजय की यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई। आखिर उन्होंने नया गीत बनवाया। इस गीत को हेलेन और युवराज पाराशर पर फिल्माया गया, जो फिल्म में उनके पोते बने हंै। युवराज के लिए यह सपने के सच होने के समान है। वह कहते हंै मंै अपने आपको भाग्यशाली मानता हंू कि मुझे हेलेनजी जैसी सीनियर एक्ट्रैस के साथ डांस करने का अवसर मिला। मंै तो उनके डांस का कायल हो गया हंू, क्योंकि इस उम्र में भी वह कमाल का डांस करती हंै।
|
|
|
|
|
|
|