Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
मैं नहीं किरदार सेक्सी
Saturday, June 26, 2010, 13:11 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm
Left
मुकाम अभी अनिश्चित है पर उनकी नींव लगातार मजबूत हो रही है। सलमान, अक्षय, जॉन से लेकर रणबीर तक इंडस्ट्री के लगभग सभी हॉट एक्टर्स के साथ कैटरीना काम कर रही हैं। बावजूद वह मंजिल से अभी दूर हैं। अभिनय से जुड़ा कोई अवॉर्ड अब तक उनकी झोली में नहीं गिरा। इंडस्ट्री में भी नंबर वन का ताज हासिल करने में उन्हें कई दिग्गज अभिनेत्रियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। बेशक, खूबसूरती कैट का अभिनय से बड़ा प्लस पॉइंट है।
रणबीर अच्छा दोस्त
रणबीर के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर कैट बहुत खुश हैं, वो बताती हैं, "रणबीर के साथ स्क्रीन शेयर कर मैं एक अतिरिक्त ऊर्जा महसूस करती हूं। वो मेरा अच्छा दोस्त है। काम को लेकर हमारी सोच लगभग एक जैसी है। हम दोनों ने लगभग एक ही समय अपना करिअर शुरू किया है। रणबीर के साथ अफेयर की चर्चा पर वो थोड़ा नाराज हो जाती हैं, "मैंने पहले ही कहा है, करिअर या मेरी फिल्मों को लेकर जितने भी सवाल पूछने हैं जरूर पूछें, मैं जवाब दूंगी, लेकिन पर्सनल लाइफ से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब मैं नहीं दूंगी।"
अवॉर्ड से दूर
कैटरीना के करीबी "राजनीति" में उनके परफॉर्मेüस के बाद अवॉर्डü कीउम्मीद कर रहे हैं, लेकिन वे कहती हैं मैं तो चाहती हूं कि मेरी हर फिल्म अवॉर्ड विनिंग साबित हो। "राजनीति" बहुत अच्छी फिल्म है। प्रकाशजी इस फिल्म की तैयारी पिछले चार साल से कर रहे थे। उनकी मेहनत रंग लाई।" वैसे इस साल पहली बार फिल्म "न्यूयॉर्क" के लिए "फिल्मफेयर" अवॉर्ड में उन्हें नॉमिनेट किया गया था, परंतु अवॉर्ड ले गई विद्या बालन। कैट को इसका कोई अफसोस नहीं है। वे कहती हैं, "पुरस्कार कौन नहीं जीतना चाहता। मेरा सबसे बड़ा पुरस्कार मेरे दर्शक हैं। वैसे इस बार का कॉम्पिटिशन बहुत टफ था। नॉमिनेशन देखकर ही मैं समझ गई थी कि अगर मुझे अवॉर्ड नहीं मिला तो करीना या विद्या में से किसी एक को मिलेगा।" क्या उनका हाल भी सलमान जैसा हो रहा है। सलमान जैसा बड़ा स्टार पिछले बीस साल से ढेरों हिट फिल्मों के बावजूद पुरस्कारों से वंचित है। कैट इसे बहुत सहज रूप से लेती हैं, "मेरी बात जाने दें, मैं तो उन ढेरों टैलेंटेड एक्टर्स के बारे में सोचती हूं, जो तमाम शानदार परफॉर्मेस के बावजूद अवॉर्ड से वंचित हो जाते हैं। हर व्यक्ति का अपना करिअर होता है। कभी किसी के करिअरग्राफ के साथ तुलना ठीक नहीं है। मैं सिर्फ अवॉर्ड पाकर आगे नहीं बढ़ना चाहती। ना ही पुरस्कार ना पाने का मेरे मन में कोई दुख है।" वो इस बात से ही संतुष्ट हैं कि उनके काम की तारीफ हो रही है। वह कहती हैं "पुरस्कार और एक्टिंग के संदर्भ में अमिताभ सर ने एक बार कहा था-पिछली सीट पर बैठने से ही सामने जाने का रास्ता मिलता है और मैं भी पीछे रहकर अपना काम करना चाहती हूं।" अच्छी एçक्ंटग की वो कद्रदान हैं, इसका एक छोटा-सा उदाहरण पिछले दिनों फिल्म "राजनीति" के प्रमोशन में देखने को मिला। यहां मनोज वाजपेयी को देखते ही कैटरीना ने उन्हें झुककर अभिवादन किया। वे कहती है,"मैं खुशनसीब हूं कि फिल्म में मुझे नसीर सर, नाना जैसे दिग्गज कलाकारों का साथ मिला। नाना के साथ "वेलकम" में काम कर चुकी हूं, मनोज वाजपेयी के साथ काम करने का मौका पहली बार मिला था। मैं तो शुरू से ही उनके परफॉर्मेस से सीख रही थी। फिल्म का फाइनल प्रिंट देखकर मैं अचंभित रह गई। फिर जब वह मिले तो मैंने अपने ढंग से उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
सलमान के बारे में
कैटरीना से बात हो और सलमान का जिक्र ना हो। पिछले दिनों सलमान ने उनके साथ अपने ब्रेक-अप की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। वो इस सवाल पर एकदम ट्रेक बदल लेती हैं, "यह सलमान की अपनी पर्सनल राय है। इस बारे में मैं कुछ भी बोलना नहीं चाहती हूं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया के सामने कुछ बोलने से बचती रही हूं। सलमान मुझसे बहुत सीनियर हैं। वो जानते हैं कि मीडिया को कैसे हैंडल किया जाता है।"
सलमान की फिल्म "वीर" एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई है, मगर कैट का जवाब बहुत डिप्लोमेटिक होता है, "मैंने इसे सेकंड हाफ तक देखा है। जितना भी देखा है, फिल्म अच्छी लगी। पूरी फिल्म नहीं देख पाई, इसलिए मेरा कुछ कहना ठीक न होगा।" खबर है कि "वीर" की नायिका जरीन खान के साथ सलमान अगली फिल्म भी कर रहे हंै। खुद उन्हें जरीन खान कैसी लगीं? कैट का जवाब होता है, "बहुत अच्छी। सलीके से बात करती हैं। मुझे अच्छी तरह से याद है अपने करिअर के शुरूआती दिनों में मैं ठीक से बात भी नहीं कर पाती थी। इसके अलावा पहली फिल्म में ही उसका कॉन्फिडेंस देखकर मैं चकित हूं।"
कबूल होने लगी हैं वे
सच है कि कैटरीना को दर्शकों ने बहुत सहज रूप से कबूल लिया है। "राजनीति" ने उनके नंबर वन की दौड़ को आसान बना दिया है। ट्रेड विश्लेष्ाक आमोद मेहरा कहते हैं, "जैसा कि प्रचारित किया गया था, इसमें कैटरीना का रोल हीरोइन बेस्ड नहीं है, लेकिन इस छोटे से रोल में उनका परफॉर्मेंस लाजवाब है। ऎसी बातें ही किसी हीरोइन को बड़ा मुकाम देती हैं।" इस बात पर सारे आलोचक एकमत हैं कि हर नई फिल्म के साथ कैट ने लगातार अपनी स्थिति मजबूत की है, उनकी हर छोटी-छोटी बात पर चर्चा हो रही है।
पिछले दिनों जब वो अपने नाना के 90वें जन्मदिन पर शरीक होने के लिए लंदन नहीं जा पाई तो उसे भी खूब हाईलाइट किया गया। असल में उन दिनों ज्वालामुखी की राख उड़ने की वजह से हवाई सेवाएं स्थगित की गई थीं। इसी वजह से वो लंदन पहुंचकर नानाजी के जन्मदिन की खुशियां नहीं मना पाई, जबकि इस छोटी-सी छुट््टी के लिए उन्होंने खास तौर से अपना वक्त निकाला था। ऎसे में जब उनका लंदन जाना टल गया तो वो "राजनीति" के प्रमोशन और दूसरे कामों में व्यस्त हो गई। वेरी प्रोफेशनल।
पिछले दिनों एक अंग्रेजी मैगजीन ने उन्हें ऑल टाइम सेक्सिएस्ट हीरोइन का खिताब दिया है। उनकी नजर में बतौर नायिका सेक्सी होना कितना जरूरी है? कैट का जवाब बहुत सुलझा हुआ होता है," यह मैं नहीं जानती पर इतना जरूर जानती हूं कि एक अपील होना बहुत जरूरी है। वैसे मेरी अपील कैसी है, यह मैं खुद ही समझ नहीं पाई हूं। यदि मैं दर्शकों की नजर में सेक्सी हूं तो यह उनकी अपनी राय है। खुद को मैं जरा भी सेक्सी महसूस नहीं करती। यह अपील आपके निभाए किरदार के जरिए ही पनपती है। अब विद्या बालन को ही लें वह अपने गंभीर भूमिकाओं की वजह से ही चर्चित हैं। दूसरी ओर मेरे केरेक्टर बहुत ज्यादा हल्के-फुल्के और मजेदार होते हैं।
More Stories Top News
fm news थोड़ा, प्रैक्टिल हो जाओ प्रतीक
fm news रिश्तों की भूल-भुलैया
fm news अग्निपथ पर रितिक
fm news बनूंगी भारतीय शकीरा
fm news 70 एमएम प्लस 30 = ए फैक्टर
fm news उम्मीदें 2012
fm news क्या खोया क्या पाया
fm news मेरी प्रेमिका मेरी मनोचिकित्सक
fm news तू नहीं तो और सही
fm news इंसिक्योरिटी...नो यार
Copyright © Daily News. All rights reserved.