Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बेबो बनीं हीरोइन
Saturday, August 07, 2010, 10:28 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm
Left
मधुर की हीरोइन बन उत्साहित करीना को नंबर दो कैटरीना और नंबर थ्री प्रियंका से मिल रही है जबरदस्त चुनौती
करीना कपूर ने अपनी शूटिंग डेट को बहुत अच्छी तरह से योजनाबद्ध कर रखा है। यही वजह है कि तमाम व्यस्तता के बावजूद वो अपनी इतर गतिविधियों के लिए समय निकाल लेती हैं। इसमें प्रेमी सैफ का आत्मीय पल भी जुड़ा हुआ है। पिछले दिनों वो कभी लंदन में शाहरूख के साथ "रॉ-वन", तो कभी फिल्मसिटी में अजय देवगन के साथ "गोलमाल-3" की शूटिंग करती दिखाई पड़ीं। जल्द ही वो सैफ के होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म "एजेंट विनोद" को लेकर मशगूल हो जाएंगी। उनकी एक फिल्म करण जौहर की "वी आर फैमिली" जल्द रिलीज होगी। यही नहीं इस साल के अंत तक वो मधुर भंडारकर की फिल्म "हीरोइन" की भी शूटिंग शुरू कर देंगी। यह फिल्म हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोफिया लॉरेन पर केंद्रित है। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।
बढ़ती व्यस्तता
कुल मिलाकर उनकी फिल्मी व्यस्तता किसी भी हीरोइन को चुनौती देने के लिए काफी है। पिछले दिनों वो एक साथ तीन फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं। एक ताजा मुलाकात के दौरान वो इस व्यस्तता की वजह बताती हैं,"ये सारे पुराने कमिंटमेंट है, इनमें तो काम करना ही था। ये फिल्में एक के बाद एक शुरू हुई हैं, इसलिए ऎसा लग रहा है। अब तो इन फिल्मों की शूटिंग भी पूरी होने को है। इनमें से सिर्फ मधुर की फिल्म ऎसी है, जिसमें काम करने की सहमति मैंने दी है। इसकी भी अभी तैयारी चल रही है। वरना "रॉ-वन","गोलमाल-3"और "एजेंट विनोद" में तो मेरे काम करने की बात बहुत पहले से तय थी। सैफ की फिल्म "एजेंट विनोद" को मैंने एक साल पहले साइन किया था। इस बीच इसकी तैयारी चलती रही। अब इसकी रेगुलर शूटिंग शुरू हुई है। इसमें मेरा सारा काम आउटडोर में फिल्माया जाएगा। इनमें रूस, सोमालिया, एम्सटर्डम आदि कई विदेशी लोकेशन शामिल हैं। अभी इसके रोल को लेकर मैं ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहती हूं। श्रीराम (श्रीराम राघवन, डायरेक्टर) ऎसे फिल्ममेकर नहीं हैं,जो आपको बहुत साधारण ढंग से पेश करें। वो मुझे उस ढंग से बिल्कुल पेश नहीं करेंगे,जैसा कि आम तौर पर मैं नजर आती हूं।
वो बड़े भाई की तरह हैं
अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म "वी आर फैमिली" को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। इसमें काजोल के साथ उनकी जोड़ी की तारीफ अभी से शुरू हो चुकी है। वो कहती है,"कभी खुशी कभी गम" के समय से मेरी और काजोल की बहुत जमती है। हम दोनों ही बहुत सहज ढंग से मिलते हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि हम दोनों का पूरा ध्यान अपने लुक या दूसरी फिजूल की बातों की बजाय अपने परफॉरमेंस पर ज्यादा होता है। हम दो बहनों की तरह हैं। सेट पर हमारी यह अच्छी केमिस्ट्री बहुत सहज ढंग से देखने को मिल जाएगी। दोबारा उनके साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया। मेरे रोल को मजबूत करने में उन्होंने मेरी काफी मदद की। यही बात मैं इसके निर्देशक करण जौहर के बारे में मैं कह सकती हूं। हम दोनों ही फिल्मों के प्रति बहुत वचनबद्ध है। वो मेरे बड़े भाई की तरह है। वो मुझे किसी रोल का ऑफर नहीं देता है। वो सीधे मुझे सेट पर बुलाता है। चाहे "कभी खुशी कभी गम" की पूजा हो या "कुर्बान" की अवंतिका या फिर "वी आर फैमिली" की श्रेया उसने हमेशा मुझे परफॉरमेंस बेस्ड रोल दिया है। हम दोनों के बीच जबरदस्त तालमेल है। वो मुझे एक एक्टर के तौर पर और मैं उन्हें एक डायरेक्टर के रूप में पूरा सम्मान देती हूं। यहां तक कि उनकी एक फिल्म "कुर्बान" नहीं चली, पर इस फिल्म के प्रति भी मेरा पूरा सम्मान है।"
एक्शन से परहेज...
एक्शन सीन करने से वो थोड़ा बचती हैं। "एजेंट विनोद" के अपने एक्शन सीन के बारे में वो कहती हैं,"इसमें मेरे एक्शन सीन ना के बराबर हैं, मगर सैफ ने जरूर इसमें ढेरों एक्शन सीन दिए हैं। मेरा रोल सिर्फ परफॉरमेंस बेस्ड है। मारने-पीटने या जंपिग करने के मामले में मैं आपको निराश ही करूंगी। हां,"रा-वन" में जरूर कुछेक एक्शन सीन हैं। ये सारे एक्शन अलग ढंग से फिल्माए गए हैं। फिल्म का सब्जेक्ट ही कुछ ऎसा है। यह मेरे फेवरेट हीरो (शाहरूख खान) की फिल्म है। उनकी फिल्मों में काम करने से पहले मैं कभी यह नहीं पूछती हूं कि मुझे क्या करना है। खैर, इन दृश्यों के फिल्माकंन से पहले मैंने काफी रिहर्सल की थी।" बेबो बेशक मार-धाड़ वाले सीन करने से परहेज करती हों, मगर इससे वो बच नहीं पातीं। अजय देवगन की फिल्म "गोलमाल-3" में उन्होंने काफी एक्शन किया है। वो कहती हैं,"इस फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने जब मेरा रोल सुनाया, तो मैं एकदम चौंक पड़ी थी। यह एक टॉम बॉय का रोल था। मैं अब एक्शन वाले रोल नहीं करना चाहती। लेकिन रोहित का कहना था कि यह रोल उसने मुझे ही जेहन में रखकर लिखा है। अब इसकी शूटिंग पूरी होने को है और मैं इस रोल को लेकर बहुत क्रेजी हूं। वैसे इसकी शूटिंग के दौरान गाली-गलौज वाले सीन करने के बाद मैं थोड़ा अप-सेट हो गई थी, मगर सैफ ने मुझे इन दृश्यों को बहुत कूल होकर करने के लिए कहा। रशेज देखने के बाद लगता है कि इसका नतीजा अच्छा ही आया है।"
-दीप्ति अनिल
More Stories Top News
fm news थोड़ा, प्रैक्टिल हो जाओ प्रतीक
fm news रिश्तों की भूल-भुलैया
fm news अग्निपथ पर रितिक
fm news बनूंगी भारतीय शकीरा
fm news 70 एमएम प्लस 30 = ए फैक्टर
fm news उम्मीदें 2012
fm news क्या खोया क्या पाया
fm news मेरी प्रेमिका मेरी मनोचिकित्सक
fm news तू नहीं तो और सही
fm news इंसिक्योरिटी...नो यार
Copyright © Daily News. All rights reserved.