Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
इंसिक्योरिटी...नो यार
Sunday, December 04, 2011, 10:17 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
anushka sharma and ranveer singh
Left
"मॉडल्स एçक्ंटग नहीं कर पाते" फिल्म इंडस्ट्री में विपाशा बसु, मुग्धा गोडसे जैसे कई नाम हैं, जिन्होंने इस मिथक को तोड़ा है। इसी कड़ी में अनुष्का शर्मा भी एक नाम है। अनुष्का की पहली ही फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में इनके अपोजिट शाहरूख खान जैसे सुपर स्टार थे, बावजूद इसके ये अपना असर छोड़ने में कामयाब रहीं। तब से बदमाश कम्पनी, पटियाला हाउस और बैंड बाजा बारात जैसी फिल्मों में उनका अभिनय दर्शकों को लुभाता रहा है। बोल्ड, बिंदास और टैलेंडेट अनुष्का बैंड बाजा बारात के अपने हीरो रणवीर सिंह के साथ एक बार फिर लेडीज वर्सेका रिकी बहल में आ रही हैं। प्रस्तुत है अनुष्का से खास बातचीत...

लेडीज वर्सेका रिकी बहल में बैंड बाजा बारात की टीम के साथ काम करना कैसा रहा?
बताना चाहूंगी, यह पूरी तरह वही टीम नहीं है। हमारे साथ इस टीम में कुछ नए सदस्य भी जुडे हैं, जिनमें अदिति शर्मा, दीपनिता शर्मा और परिनीति चोपड़ा भी शामिल हैं। फिर भी काम करना बहुत आसान और मजेदार रहा, क्योंकि अधिकतर लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। इसके साथ ही हमारी टीम पर दबाव भी था कि बैंड बाजा बारात जैसी सफल फिल्म देने के बाद, दर्शकों की जो उम्मीद हमसे बनी है उसे पूरा कर पाएं।

फिल्म में अपने किरदार के बारे
में कुछ बताएं?
इस फिल्म में मैं इशिका देसाई का कैरेक्टर प्ले कर रही हूं, जो मुम्बई की रहने वाली स्ट्रीट स्मार्ट और इंटेलीजेंट लड़की है। वह सेल्स गर्ल है और अपनी स्मार्टनेस और इनोसेंट शक्ल के बूते किसी को कुछ भी बेच सकती है। किस तरह उसका रिकी बहल से मिलना होता है और क्यों रिकी बहल उसके लिए कड़ा प्रतिद्वंद्वी साबित होता है। यही है कहानी का ताना बाना।

दूसरी बार रणवीर सिंह के साथ काम करने का अनुभव?
रणवीर और मेरा काम करने का तरीका एकदम अलग है। बैंड बाजा बारात के दौरान जब हमने साथ में काम किया, तो एक-दूसरे को बिलकुल नहीं समझते थे, इसलिए अक्सर हमारी बहस होती रहती थी। अब हम दो फिल्में साथ में कर चुके हैं, तो बेहतर तरीके से एक-दूसरे को समझते हैं। यह फिल्म रणवीर के लिए बड़ा चैलेंज थी, क्योंकि वह इस फिल्म में चार अलग किरदार निभा रहा है। बेशक बैंड बाजा बारात में उसने शानदार काम किया था, पर इस फिल्म में उसे और अधिक स्कोप मिला है बतौर अभिनेता खुद को साबित करने के लिए। इस बार हम लोग सहजता से काम कर पाए।

पहली बार आपने तीन और एक्ट्रैस के साथ स्क्रीन शेयर की है, कोई इनसिक्योरिटी?
नो यार... मैं कोई भी फिल्म कहानी और अपने किरदार को ध्यान में रखकर करती हूं। इसके अलावा कोई बात नहीं सोचती। हम सभी को फिल्म में बेहतरीन तरीके से कास्ट किया गया है। दीपनिता, अदिति और परिनीति को जो रोल मिले हैं, वे सभी उनमें परफेक्ट लग रही हैं। जहां तक मेरी बात है, तो बतौर अभिनेत्री मुझे अपनी योग्यता और क्षमता पर पूरा भरोसा है। मैं यह कतई सोचकर चिंतित नहीं होती कि मैं किसके साथ स्क्रीन पर आ रही हूं। मेरी अगली फिल्म में मैं कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं, जो एक सुपरस्टार हैं। जब तक मैं रोल और स्क्रिप्ट को लेकर श्योर हूं किसी तरह की असुरक्षा मेरे अंदर नहीं होगी।

मनीष्ा शर्मा में बतौर फिल्म डायरेक्टर क्या बदलाव आया?
रब ने बना दी जोड़ी में मनीष्ा असिस्टेंट डायरेक्टर थे। बैंड बाजा बारात से उन्होंने निर्देशन की कमान स्वतंत्र रूप से सम्भाली। मैं यकीन के साथ कह सकती हूं,वह हमारी इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। भले ही उन्हें केवल एक फिल्म का अनुभव हो, कमाल की परिपक्वता है उनमें। दृश्यों को जीवंत बनाना वह बखूबी जानते हैं।

जज्बा...फेवरिट सॉन्ग है इस फिल्म में?
हां... इस फिल्म में जज्बा... और ठग ले... मेरे पसंदीदा ट्रैक हैं। जज्बा... की शूटिंग में बहुत मजा आया। यह मेरा पहला सोलो सॉन्ग है। इसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड थी। इस गाने के दौरान मैं मुम्बई को बेतरीन तरीके से समझ पाई। क्रिकेट खेलना, लोकल ट्रेन का सफर और पारम्परिक नृत्य लावणी आदि। मूल रूप से मैं बेंग्लुरू से हूं। मुम्बई ने मुझे जो कुछ दिया है इस सॉन्ग के जरिए मैंने उसे थ्ौंक्स कहने की कोशिश की है। बहुत ही प्यारा गाना है यह। इसके लिए हमने नासिक के प्रसिद्ध ढोल वालों के साथ ताल मिलाई। सीएसटी स्टेशन पर भी गाने के कुछ शॉट फिल्माए गए, इसी स्टेशन पर मेरी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का पहला सीन फिल्माया गया था, इसलिए यह गाना कई मायनों में मेरे लिए खास है। मैं खुश हूं, लोगों को मेरा यह गाना पसंद आ रहा है।

हर फिल्म में आप अलग स्टाइल में नजर आई हैं, इस फिल्म में आपने कैसी स्टाइल अपनाई है?
अकी नरूला ने इस फिल्म में मेरी स्टाइलिंग की जिम्मेदारी सम्भाली है। हमने रब ने बना दी जोड़ी में भी साथ काम किया था। वह यह कहकर मुझसे मजाक करते रहते हैं कि "मुझे यह देखकर खुशी होती है कि तानीजी इतनी आगे निकल गई हैं।" हम अक्सर इन बातों पर हंसते रहते हैं। स्टाइलिंग बहुत महत्वपूर्ण है किसी भी कैरेक्टर के लिए। इसी की बिनाह पर चरित्र में वास्तविकता का पुट आता है। इस फिल्म में मैंने कैजुअल ड्रेस पहने हैं, साथ ही मेरी कुछ डे्रसेज गोवा के मार्केट में मिलने वाली डे्रसेज से भी इंस्पायर्ड हैं। लखनवी कुर्ता और मॉडर्न स्टाइल टॉप्स आदि मेरी स्टाइल लिस्ट में शामिल हैं। सच कहूं, तो अकी ने शानदार काम किया है।

सुनने में आया कि आपने जबरदस्त रूप से अपना वजन घटा लिया था?
हां, मैंने भी कुछ अखबारों में इस तरह की बात पढ़ी और जिस तरह से मेरी फोटो ली गई थी, उसमें सिर बाकी शरीर की अपेक्षा बड़ा दिख रहा था। बहुत ही गलत एंगल से फोटो ली गई थी। इसके अलावा स्टोरी राइटर ने यह भी नतीजा खुद ही निकाल लिया कि मुझे ऎन्रेक्सिया हो गया है। अरे, यह भी समझते हैं आप कि यह एक मानसिक विकार है। मैं क्यूं इस बीमारी की शिकार होने लगी...मैं जैसी दिखती हूं उससे पूरी तरह खुश हूं। मेरी हैल्दी स्किन है, अच्छे बाल हैं और अच्छा शरीर है। कोई ऎसा कारण नहीं कि मैं अपनी बॉडी को लेकर अपसेट हो जाऊं ।

लेडीज... के बाद कौन-सी फिल्में आ रही हैं आपकी?
मेरी आने वाली फिल्मों में विशाल भारद्वाज की "मतरू की बिजली का मनडोला" है। यह एक डार्क कॉमेडी है। इसमें इमरान खान मेरे अपोजिट हैं। इमरान मतरू की भूमिका में हैं और मैं बिजली बनी हूं। फिल्म में मनडोला बिजली के गांव का नाम है और पंकज कपूर बिजली के पिता की भूमिका में हैं। यह फिल्म इन किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के लिए मेरे लुक टेस्ट, स्क्रिप्ट रीडिंग और वर्कशॉप आदि शुरू हो गए हैं। लेडीज वर्सेज रिकी बहल के रिलीज के बाद उम्मीद है दिसम्बर अंत तक हम इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। इसके साथ ही यशराज की एक और फिल्म में मैं शाहरूख और कैटरीना के साथ काम कर रही हूं। यशजी के लिए मेरे मन में बहुत ही सम्मान है। बेशक वह इंडस्ट्री के ऑलटाइम फेवरिट फिल्म मेकर रहे हैं। उनके निर्देशन में काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

-उर्मिला
More Stories Top News
fm news श्रेष्ठ 10
fm news आधी हकीकत आधा फसाना
fm news मॉडर्न चाशनी विलेज टेस्ट
fm news सत्यमेव जयते
fm news प्लीज, फोन उठाओ!
fm news क्रिकेट ऊ... ला... ला...
fm news एंटरटेनमेंट में कंफ्यूजन
fm news हम दोनों हैं जुदा-जुदा
fm news मुजरा तहबज्रीवाला
fm news लिटिल लिटिल बिग स्टार
Copyright © Daily News. All rights reserved.