Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
सोनम फर्श पर
Saturday, September 04, 2010, 11:09 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
FM
Left
अपने कॅरियर के प्रारंभ से ही अभिनेत्री सोनम कपूर ने प्रचार के पैमाने को बहुत अच्छी तरह से मापना शुरू कर दिया था, जिसका नतीजा यह हुआ कि अपनी समकालीन ज्यादातर हीरोइन से उनकी प्रतिद्वंद्विता की एक अघोçष्ात लड़ाई शुरू हो गई थी। वैसे आज इस प्रतिस्पर्धा में सोनम बहुत पीछे रह गई हैं। कभी जिस "लॉरियल" के एड में उनका चेहरा बहुत शानदार ढंग से चमका था, उसके नए एड में ऎश्वर्या का चेहरा फिर नजर आने लगा है। वैसे ऎश को उनका प्रतिद्वंद्वी कहना उचित नहीं होगा। फिलहाल ऎश अपनी पुरानी लोकप्रियता को ही कैश कर रही हैं। जहां तक सोनम का सवाल है, कई फ्लॉप फिल्मों की मार झेल चुकी सोनम ने अभी तक किसी बड़ी हिट का मजा नहीं लूटा है। उनके होम प्रोडक्शन की फिल्म "आयशा" के साथ-साथ करण जौहर की फिल्म "आई हेट लव स्टोरीज" भी कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाई। उनका प्रचार तंत्र कुछ भी कहे, मगर ये दोनों फिल्में भी उनके लिए पानी का बुलबुला साबित हुई। जाहिर है, इस वजह से अपनी समकालीन दीपिका पादुकोण से आगे बढ़ने की उनकी कोशिश काफी हद तक खंडित हुई। सोनम दीपिका से किसी तुलना की बात को सिरे से खारिज कर देती हैं। ट्रेड पंडित तरण आदर्श मानते हैं कि ना चाहते हुए भी यह तुलना तो होगी ही, क्योंकि दोनों का कॅरियर एक ही साथ बहुत धमाकेदार ढंग से शुरू हुआ था। तरण आदर्श कहते हैं,"सच तो यह है कि वर्तमान में स्टारडम की दौड़ में दीपिका सोनम से बहुत आगे हैं। कुछेक फ्लॉप देने के बावजूद कई बड़ी फिल्मों के सहारे दीपिका ने इसे बहुत अच्छी तरह से मेंटेन कर रखा है।" बड़ी फिल्मों का यह सहारा सोनम के पास भी है। सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म "थैंक यू" के अलावा पंकज कपूर की फिल्म "मौसम" में वो शाहिद ककपूर के साथ काम कर रही हैं। सोनम का कैम्प उनकी इन फिल्मों को खूब हाइप भी कर रहा है। लेकिन ज्यादातर आलोचक सोनम की इन फिल्मों को लेकर ज्यादा आशावादी नहीं हंै। ट्रेड विश्लेष्ाक आमेद मेहरा कहते हैं,"सोनम को "आई हेट लव स्टोरीज" और "आयशा" के रूप में दो बहुत अच्छे मौके मिले थे, पर इन दोनों मौकों को ही उन्होंने गंवा दिया, जबकि ये दोनों ही फिल्में काफी हद तक उन पर बेस्ड थीं। सोनम को अब यह समझ जाना चाहिए कि अक्षय और शाहिद की फिल्म में उन्हें ऎसे मौके शायद ही मिलें।"
सोनम को यह बात भी जान लेनी चाहिए कि इन फिल्मों में उनके लुक को भी उनके प्रशंसकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। उनसे इस बारे में जिक्र करने पर वो थोड़ा अप-सेट हो जाती हैं,"देखिए मेरा लुक और दूसरी कई बातें, फिल्म की पूरी टीम लंबे विचार-विमर्श के बाद तय करती है। फिर मेरा तो यह मानना है कि कुछ बेहतर करना है, तो ऎसी चिंता आपको फिल्म के डायरेक्टर के लिए छोड़ देनी पड़ेगी। इस मामले में सिर्फ पापा की एक बात मुझे याद आती है- अपने काम से मतलब रखो। हमेशा अपने रोल के बारे में सोचो। ज्यादा टेंशन लोगे, तो तुम्हारा काम डिस्टर्ब होगा। अब जैसे कि कई लोग मुझसे पूछते हैं, यदि किसी फिल्म में पापा के साथ मेरी रोमांटिक जोड़ी बनाई जाए...। यह वाकई में मेरे लिए बहुत बड़ा चैलेंज होगा, मगर पापा के लिए यह एक साधारण-सी बात है। मैं ही क्या किसी भी न्यूकमर के साथ वो रोमांटिक लीड बना सकते हैं।"
वैसे सोनम की अब तक की फिल्मों ने यह बात साबित कर दी है कि फिलहाल कोई बड़ा चैलेंज कबूल करने में वो ज्यादा विश्वसनीय नहीं है। दूसरी ओर दीपिका पादुकोण इस मामले में काफी अनुभवी निकली। ताजा फिल्म "लफंगे परिंदे" के फ्लॉप होने का डर भी उनके चेहरे पर नजर नहीं आ रहा है। दोनों के कॉमन फ्रैंड करण जौहर बताते हैं," मैं दोनों के बीच बेवजह की किसी भी तुलना को एकदम गैर जरूरी मानता हूं। सीधी-सी बात है, दोनों का अंदाज एकदम जुदा है, इसलिए दोनों के बीच कैसी तुलना। हां, मैं मानता हूं कि दीपिका का ग्लैमर सेंस गजब का है। दूसरी ओर सोनम अपने स्क्रिन प्रेजेंस को लेकर बहुत सजग रहती हैं। देर-सबेर देानों ही अपना एक खास मुकाम बनाने में सफल होंगी।"
बहरहाल सोनम के बारे में ऎसा सोचना थोड़ी जल्दबाजी होगी। उन्हें अब भी बहुत साधारण अभिनेत्री के तौर पर लिया जा रहा है। कई फिल्मों और टीवी सीरियल को अपने छायाकंन से सजा चुके प्रसिद्ध छायाकार नसीम अहमद कहते हैं,"आप कोई तुलना कर ही क्यों रहे हैं। दोनों के बीच कैसी तुलना? फिलहाल तो सोनम दीपिका से बहुत पीछे हैं। कोई चमत्कार ही उन्हें इस दौड़ में दीपिका से आगे कर सकता है। असल में दीपिका न सिर्फ बहुत ज्यादा ग्लैमर्स लगती हैं, उनका एक्टिंग सेंस भी गजब का है, जबकि सोनम ने प्रचार का हथकंडा ज्यादा अपना रखा है।" सोनम की इस बात के लिए तारीफ होनी चाहिए कि किसी भी तरह के विवाद को टालते हुए वो दीपिका की जमकर तारीफ करती हैं। वो कहती हैं,"अपने को स्टार की खुलकर तारीफ करनी ही चाहिए। मेरे खयाल से यह खुलापन तो हर कलाकार में होना चाहिए। खुद मैंने पापा को देखा है,अपने हर को-स्टार की जमकर तारीफ करते हैं।" इसी के साथ वो बड़ी सफाई से प्रचार के एक नए हथकंडे का इस्तेमाल कर लेती हैं। इस मामले में दीपिका उनसे जरूर बहुत पीछे हैं।
-दीप्ति अनिल
More Stories Top News
fm news थोड़ा, प्रैक्टिल हो जाओ प्रतीक
fm news रिश्तों की भूल-भुलैया
fm news अग्निपथ पर रितिक
fm news बनूंगी भारतीय शकीरा
fm news 70 एमएम प्लस 30 = ए फैक्टर
fm news उम्मीदें 2012
fm news क्या खोया क्या पाया
fm news मेरी प्रेमिका मेरी मनोचिकित्सक
fm news तू नहीं तो और सही
fm news इंसिक्योरिटी...नो यार
Copyright © Daily News. All rights reserved.