बहुत आpर्यजनक ढंग से महंगाई मार गई...के इस दौर में भी इंडस्ट्री का मौसम पूरे बीते साल काफी खुशगवार रहा। कई सुपर हिट, हिट और सेमी हिट फिल्मों ने उसके चेहरे में एक नई चमक ला दी। जाहिर है इससे हिंदी सिने जगत में नए उत्साह का संचार हुआ है। इंडस्ट्री के कुछ लोग तो यह भी मानने लगे हैं कि अब उन्हें हिट फिल्मों की आदत पड़ने लगी है।
गत साल की फिल्मों की सफलता से एक बात साबित हो जाती है कि इंडस्ट्री ने मनोरंजन का पाठ अच्छी तरह से पढ़ना शुरू कर दिया है। ऎसे में नए साल में इंडस्ट्री इस गाइड लाइन को और अच्छी तरह से फॉलो करना चाहती है। नए साल में रिलीज होने वाली प्लेयर्स, अग्निपथ, तलाश, एक था टाइगर, एजेंट विनोद, दबंग-2, हीरोइन, एक मैं और एक तू , बोल बच्चन, तेज, सन ऑफ सरदार, फरारी की सवारी, हाउसफुल-2, राउडी राठौड़, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुम्बई का सिक्वल, डेंजरस इश्क, जोकर, कॉकटेल, जोड़ी ब्रेकर्स, जनम-जनम का साथ है, स्टूडेंट ऑफ द इयर, कहानी आदि फिल्मों पर नजर डालें, तो इंडस्ट्री की इस सोच को और पुख्तगी मिलती है।
असल में दर्शक अब फिल्मों की कहानी में शिद्दत से एक नएपन की तलाश करने लगे हैं। कमर्शियल फिल्मों में कुछ भी परोस दो, अब यह रिवाज कम होने लगा है। शायद इसलिए सब्जेक्ट की तलाश को सार्थक जामा पहनाने के लिए अब फिल्म निर्माता लिखित तौर पर हॉलीवुड फिल्मों के राइट्स लेने लगे हैं। नए साल के शुरू में रिलीज होने वाली फिल्म प्लेयर्स हॉलीवुड फिल्म इटालियन जॉब पर आधारित है। इसके लेखक रोहित जुगराज बताते हैं,"देश के दर्शकों को यह बिल्कुल अलग तरह का मजा देगी।
बहरहाल यह साल सितारों से भरी फिल्मों का होगा। प्लेयर्स के ठीक बाद जनवरी माह में ही करण जौहर की अग्निपथ में रितिक एक नए चैलेंज से रू-ब-रू होंगे। इसके निर्माता करण जौहर इसे अपने पापा की फिल्म से बिल्कुल अलग मानते हैं,"मैं पापा की अग्निपथ और इस नई अग्निपथ के बीच कोई तुलना नहीं करना चाहता। असल में इस फिल्म का मुख्य विचार मुझे आकर्षित करता रहा है, इसलिए अपने बैनर की इस फिल्म को मैंने दोबारा बनाया। वैसे डर्टी पिक्चर के बाद इंडस्ट्री की कुछ हीरोइन्स के तेवर भी बदल गए हैं।
करीना मधुर भंडारकर की हीरोइन में राज कर रही हैं, लेकिन तलाश, एजेंट विनोद और एक मैं और एक तू में उनका काफी दमदार रोल है। फिलहाल हीरोइन बेस्ड फिल्मों का यह ट्रंप कार्ड विद्या बालन के पास है। मिरानी कहते है,"डर्टी पिक्चर के बाद उन पर दाव लगाना सबसे सुरक्षित सौदा माना जा रहा है। निश्चित तौर पर उन्होंने हीरोइन बेस्ड फिल्मों को एक मजबूत आधार दिया है। देखा जाए, तो इस साल यह नया ट्रेड इंडस्ट्री में देखने को मिलेगा। इस मामले में इस साल प्रदर्शित दूसरी फिल्में भी कम नहीं होंगी और इसे सफल बनाने में बड़ी फिल्मों का ही अहम योगदान होगा।
नए साल में भी होगा बोलबाला बड़ी फिल्मों का... अगर 2011 का साल एडल्ट, कॉमेडीज, जीवनगाथा और प्रयोगवादी फिल्मों का था, तो 2012 में कई एक्शन-मसाला फिल्में रिलीज होंगी। नया साल सीक्वल के लिहाज से भी चर्चित रहेगा। जहां सलमान खान नए साल में एक था टाइगर में दहाड़ेंगे, वहीं ऋतिक रोशन भी अपने अग्निपथ अवतार में कम तेजस्वी नहीं होंगे। यदि एक्शन कुछ ज्यादा हो गया... तो एक मैं और एक तू में करीना और इमरान का रोमांस देख सकते हैं। इससे भी ज्यादा कुछ और वैराइटीज चाहिए, तो यहां देखें कि 2012 में और कौन-सी फिल्में आपका मनोरंजन करने आ रही हैं...
6 जनवरी: प्लेयर्स निर्देशक: अब्बास-मस्तान कलाकार: अभिषेक बच्चन, नील नितिन मुकेश, सोनम कपूर, बिपाशा। क्या हॉट: बिपाशा बसु के बिकनी सीन्स और कुछ उत्तेजक गाने। क्या अच्छा नहीं: उबाऊ थ्रिलर फॉर्मूला का दोहराव।
26 जनवरी: अगिAपथ यह करण जौहर की फिल्म है, जिसे निर्देशित किया है करण मल्होत्रा ने। प्लस पॉइंट: यह फिल्म पूरी तरह मसाला फिल्म होगी। क्या हॉट : कैटरीना कैफ का आइटम नम्बर चिकनी चमेली...। क्या अच्छा नहीं : रीमेक है, सो कथानक में कोई नयापन नहीं।
10 फरवरी एक मैं और एक तू निर्देशक शकुन बत्रा की एक मैं और एक तू फिल्म की कहानी है एक युवक-युवती की, जो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मिलते हैं। साथ-साथ ड्रिंक करते हैं और फिर अचानक शादी कर लेते हैं। यह शादी क्या लंबी चलेगी? इसमें करीना कपूर और इमरान खान हैं। क्या हॉट है: करीना और इमरान खान की जोड़ी नई है। क्या अच्छा नहीं : क्या हम नए निर्देशकों पर विश्वास कर सकते हैं, जब तक कि वे कुछ अच्छा करके ना दिखाएं।
15 जून: राऊडी राठौड़ संजय लीला भंसाली फिल्म के निर्माता हैं और प्रभुदेवा ने इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का डबल रोल है। फिल्म की नायिका सोनाक्षी सिन्हा हैं। राऊडी राठौड़ तेलुगु फिल्म विक्रमार्कुडु पर आधारित है। प्लस पॉइंट: एक्शन में अक्षय का क्रेज है। माइनस पॉइंट: दर्शकों को एक और पुलिस वाले नायक की फिल्म को झेलना होगा।
ये जवानी है दीवानी अयान मुखर्जी निर्देशित और प्रीतम चक्रवर्ती के संगीत से सजी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा। ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि 1972 में भी इसी नाम की फिल्म आई थी, जिसमें किशोर कुमार, रणधीर कपूर और जया भादुड़ी की अहम भूमिकाएं थी।
9 मार्च: कहानी निर्देशक: सुजॉय घोष इस फिल्म में विद्या बालन ने एक गर्भवती स्त्री की भूमिका अदा की है, जो अपने लापता पति को खोजती रहती है। चर्चा है कि यह फिल्म हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म किल बिल से प्रेरित होकर बनाई गई है, जिसके निर्देशक क्वांटीन टरंटीनो हैं।
23 मार्च: एजेंट विनोद निर्देशक: श्रीराम राघवन कलाकार: सैफअली खान, करीना कपूर, राम कपूर, अन ली रॉबर्ट। खास: यह सैफ के होम प्रोडक्शन की फिल्म है। इससे सैफ को बहुत उम्मीदें हैं। प्रेयसी करीना के साथ उन्हें अभी भी एक अदद हिट फिल्म की तलाश है।
6 जुलाई: बोल बच्चन रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्शन कॉमेडी है और इससे पहले शेट्टी के नाम सिंघम और गोलमाल3 की सफलताएं है। इसमें अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, असिन और प्राची देसाई मुख्य भूमिका में हैं। प्लस पॉइंट: रोहित शेट्टी का कसा हुआ निर्देशन। माइनस पॉइंट : अभिषेक बच्चन की खराब फॅार्म ।
30 नवंबर: रेस 2 अब्बास-मस्तान खेमे से एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म। रेस -2 फिल्म 2008 की इनकी हिट फिल्म की अगली कड़ी है। इस फिल्म में अनिल कपूर, सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नाडीज और अमीषा पटेल हैं। क्या हॉट है: इस फिल्म को भी ब्रैंड इमेज का लाभ मिलेगा। क्या अच्छा नहीं: अमीषा पटेल की खराब फॉर्म।
5 अप्रैल: हाउसफुल 2 खास: साजिद खान अपनी सुपरहिट फिल्म हाउसफुल की अगली कड़ी लेकर आए हैं। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के निर्माता हैं और अक्षय कुमार और असिन की जोड़ी हास्य पैदा करती है। इनके साथ रितेश देशमुख, मिथुन चक्रवर्ती, जॉन अब्राहम ,जैकलीन फर्नाडीज, जरीन खान आदि भी इस फिल्म में हैं। प्लस पॉइंट : इस फिल्म को ब्रैंड इमेज का फायदा मिलेगा। माइनस पॉइंट :अक्षय कुमार को काफी अर्सा हो गया बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म दिए हुए।
31अगस्त: राज3 विक्रम भट्ट के निर्देशन में राज 3 एक नए रूप में सामने आएगी, जिसमें इस बार इमरान हाशमी को लिया गया है। क्या खास: यह फिल्म 3 डी है । क्या हॉट: रहस्य और 1920 की सफलता के बाद विक्रम भट्ट बढिया हॉरर फिल्म बनाने की कला सीख गए हैं।
30 अगस्त: जोकर निर्देशक: शिरीश कुंदर कलाकार: अक्षय कुमार, सोनाक्षी।
दबंग 2 सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दिसंबर 2012 में दबंग की दूसरी किश्त लेकर आएंगे। इसमें अभिनव कश्यप की जगह बतौर निर्देशक अरबाज खान को मौका दिया गया है। प्लस पॉइंट : क्या कुछ कहने की जरूरत है? माइनस पॉइंट: क्या अरबाज खान अभिनव कश्यप का जादू फिर से जगाने में सफल हो पाएंगे?
-मुंबई से दीप्ति अनिल
|
|
|
|
|
|
|