सोनाक्षी सिन्हा का अपने दिल पर काबू नहीं है। उन्हें इंडस्ट्री में आए ज्यादा समय नहीं हुआ और वह महज एक फिल्म पुरानी हैं, फिर भी उनके दिल पर कइयों का कब्जा है। किसी को भी अपने दिल से बाहर और दिल के अंदर करने में ज्यादा देर नहीं लगातीं। जब से वह बॉलीवुड में आई हैं उनके दिल में इस तरह का आवागमन जारी है। सोनाक्षी जो मन में ठान लेती हैं, उसे पूरा करके ही रहती हैं। अनुष्का के रणवीर सिंह पर उनका दिल आया, तो उन्होंने रणवीर को उनसे छीन ही लिया। एक फिल्म में वे एक साथ काम भी कर रहे हैं।
खबरें ये भी आ रही हैं कि शाहिद कपूर इन दिनों दबंग गर्ल सोनाक्षी के साथ नजदीकियां बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हैं। साजिद नडियादवाला ने सोनाक्षी और शाहिद को एक अनाम फिल्म के लिए साइन कर लिया है। सोनाक्षी को चारों ओर से अटेंशन मिल रही है। इस वक्त वह सात फिल्में कर रही हैं। अजय के साथ शिरीष कुंदर की "जोकर", साजिद नडियादवाला की एक फिल्म है।
सलमान के साथ "दबंग 2", "किक", प्रभु देवा की "राऊडी राठोड़" जैसी फिल्में हैं। सोनाक्षी के नाज-नखरे दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। खबर है कि "रेस-2" की शूटिंग शुरू होने से पहले ही सोनाक्षी ने रमेश तोरानी को इस कदर सताया कि उन्होंने सोनाक्षी को आउट कर दीपिका को साइन कर लिया। इसी तरह शिरीष कुंदर को भी वह "जोकर" के लिए इन दिनों काफी सता रही हैं।
|
|
|
|
|
|
|