Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
तीन खान एक कैट
Sunday, January 15, 2012, 09:13 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
katrina-kaif
Left
फिल्म "तीस मार खां" में "शीला की जवानी" पर डांस करने वाली कैटरीना ने अब "चिकनी चमेली" का अवतार धारण कर लिया है। करण जौहर की फिल्म "अग्निपथ" में उनका नया आइटम नम्बर बहुत कम समय में काफी चर्चित हो चुका है। कैटरीना इसे लेकर वाकई उत्साहित दिखाई देती हैं। कैटरीना खुशी से कहती हैं,"चिकनी चमेली को लेकर प्रतिक्रिया बहुत कमाल की रही है।

यह गजब का गीत है और हमें इसे करने में बहुत मजा आया।" इस आइटम नम्बर में अपने कोली अवतार और गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किए लावणी नृत्य के बारे में कैटरीना कहती हैं, "इसमें बहुत मेहनत लगी। स्टेप्स को तेजी से करना था और इस डांस की शैली से मैं परिचित नहीं थी। मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और मैं खुश हूं कि लोगों ने इसे पसंद किया।"

वह बताती हैं, "फिल्म के निर्माता करण जौहर की वजह से ही मैंने इस आइटम नम्बर को करने का फैसला किया। करण जौहर इतने अच्छे और प्यारे इंसान हैं, मैं उनके लिए ही यह गाना करना चाहती थी।" खुद को मिलने वाली तवज्जो के साथ कैटरीना ने अपने एक्स प्रेमी सलमान खान को भी खासा प्रभावित कर दिया है। हाल ही एक अवॉर्ड शो में सलमान खान ने बताया कि वह इस गाने और कैटरीना के काम से कितना प्रभावित हुए हैं।

कैटरीना का इस बारे में कहना है,"उन्होंने मुझसे यह नहीं कहा है, मगर यह बहुत अच्छी बात है। सलमान का संगीत और गानों को लेकर टेस्ट बहुत अच्छा है, इसलिए अगर उन्हें "चिकनी चमेली" पसंद आता है, तो यह कमाल की बात है।" साल 2011 कैटरीना के लिए अच्छा रहा। उनकी दोनों फिल्में "जिंदगी न मिलेगी दोबारा" और "मेरे ब्रदर की दुल्हन" हिट रहीं। कैटरीना कहती हैं, "2011 मेरे लिए सुखद रहा।

मैं बहुत खुश हूं।" इस साल भी कैटरीना की झोली भरी हुई है, क्योंकि वह इंडस्ट्री के तीन बड़े खान सितारों के साथ फिल्मों में दिखने वाली हैं, "एक था टाइगर" में सलमान खान, यश चोपड़ा के निर्देशन में बन रही एक फिल्म में शाहरूख के साथ और "धूम-3" में आमिर खान के साथ। वह कहती हैं, "इस साल मैं हर चीज में सबसे बढिया परिणाम चाहती हूं और अगर वे मिलते हैं, तो मुझे बहुत खुशी होगी।"

लेकिन कैटरीना अब भी खुद को इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हीरोइन मानने से इनकार करती हैं। यह पूछने पर कि क्या वह खुद को नम्बर वन मानती हैं? उनका कहना हैं, "मैं जो काम कर रही हूं, उससे बहुत खुश हूं। हर कोई शानदार काम कर रहा है। मैं अपनी जगह पर खुश हूं और जब तक मेरे पास यह जगह है, तब तक मुझे कोई परेशानी नहीं।"
More Stories Top News
fm star news राजनीति की शिकार मुग्धा
fm star news प्रलय एक अंत की शुरूआत
fm star news राजस्थान ब्ल्यूज
fm star news बेबो ने बाजी मारी
fm star news वो मेरे लिए लकी चार्म हैं
fm star news चित्रांगदा का आयटम
fm star news साजिश का शिकार प्रियंका
fm star news नई सनसनी
fm star news धमाका करेंगी सोनाक्षी
fm star news शादी करूंगी तो डंके की चोट पर
Copyright © Daily News. All rights reserved.