प्रतिज्ञा के रूप में घर-घर में पहचान बना चुकीं पूजा गौर पैसे को बहुत अहमियत देती हैं। उनका मानना है कि पैसा ही आपको खरीदारी करने लायक बनाता है। सच भी है, पैसा ना हो तो खरीदारी कैसी? पूजा ने बताया एफएम को अपना मनी मैनेजमेंट... आपके लिए पैसा? पैसा बहुत जरूरी है। यह जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेरा मानना है जिंदगी में हर चीज से पैसा किसी न किसी रूप में जुड़ा है। आपकी सुख-सुविधाएं और आवश्यकता की दूसरी जरूरी चीजें पैसे से ही संभव हैं। अचानक कुछ भी खरीद लेती हैं बिलकुल। कुछ भी खरीदने से पहले मैं जरा भी नहीं सोचती। किस तरह के इनवेस्टमेंट किए हैं आपने? सबसे पहले मैंने अपना लाइफ इंश्योरेंस कराया और उसके बाद मेडीक्लेम। प्रॉपर्टी या किसी तरह का कोई बड़ा इनवेस्टमेंट मैंने नहीं किया है। सबसे महंगी खरीदारी? मैंने एक ड्योर बैग खरीदा है, जिसकी कीमत 35,000 है। आर्थिक तौर पर सुरक्षित महसूस करती हैं? हां, पूरी तरह। आपके खर्चे कौन संभालता है? मेरे सारे खर्च और पैसे का हिसाब पापा देखते हैं। आपकी पहली सेलेरी क्या थी? मेरी पहली सेलेरी 28,980 रूपए थी। यह पैसे मैंने अपने पापा को दिए थे और पापा मेरे लिए लैपटॉप ले आए। रोजमर्रा की लाइफ में अपने साथ कितना पैसा रखती हैं? मैं कभी भी 2,000 रूपए से ज्यादा कैश अपने साथ नहीं रखती। सेट पर अक्सर लूट की वारदात की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। निवेशकों के लिए कोई सलाह? मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि अपना पैसा इनवेस्ट करने से पहले सही तरीके से जांच ले कि कहां पैसा लगाने से आपको सबसे अधिक लाभ होगा। प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट सेफ रहता है। -एफएम फीचर नेटवर्क
|
|
|
|
|
|
|