लोकप्रिय धारावाहिक "किट्टू सब जानती है से टेली जगत में चर्चाओं में आर्ई अमि त्रिवेदी पिछले दिनों सब टीवी के धारावाहिक "सजन रे झूठ मत बोलो" में तूलिका किरदार का निभाकर खूब वाहवाही लूटी। अमि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जी हां, सब टीवी के धारावाहिक "पापड़ पोल" की कोकिला को काफी पसंद किया जा रहा है। जीवन में यदि संयोग न जुडें होते, तो आज अमि अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक पत्रकार होतीं, मगर उनकी किस्मत और संयोगों का उनके जीवन से गहरा नाता है। गुजराती रंगमंच में अमि का एक जाना-पहचाना नाम है। अभिनय कॅरियर और व्यक्ति जीवन को लेकर एफएम की अमि से बातचीत हुई। पेश बातचीत के मुख्य अंश... कोकिला के किरदार को आप किस रूप में देखती हैं? कोकिला एक सीदी-सादी सपने देखने वाली लड़की है। वह महत्वकांक्षी है और अपनी ही बनाई दुनिया में रहती है। एक दिन जब सपनों का राजकुमार तलाशती कोकिला की जिंदगी में विनय चांद आ जाता है, तो उसकी जिंदगी बदल जाती है। समाज में ऎसी जोड़ी को बेमेल जोड़ी कहते हैं, लेकिन एक सच यह भी है कभी-कभी यह बेमेल जोड़ी भी समाज के लिए मिसाल बन जाती है। इस किरदार में फन भी गंभीरता भी...दोनों चरित्रों को एक साथ जीना काफी चुनौतीपूर्ण होता है । कैसी चुनौती...? कोकिला बहुत हंसमुख है...चंचल है। जिंदगी को वो अपने ही अंदाज में जीना पसंद करती है। यहां चुनौती से मतलब यह है कि कोकिला को दोहरा चरित्र निभाना पड़ता है। जब से मेरे परिवार वालों ने स्वप्निल को देखा है, तब से उसका कुरूप होना उनके दिलो-दिमाग में बैठा गया है। जब भी कोकिला किसी रिश्तें से इनकार कर देती, तो वह स्वप्निल से शादी कराने की बात कहकर उसे विवश करेगें कि वह उनकी पसंद के लड़के को जीवन साथी बना ले। चूंकि बदलती परिस्थितियां विनय और कोकिला का मेल करवा देती हैं। लेकिन अब तो आपकी दोस्ती स्वप्निल से हो गई है? जी हां, बेशक स्वप्निल काला है, लेकिन उसके विचार से में प्रभावित हूं। हम दोनों के बीच दोस्ती का अहम कारण भी यही है। किरदार में वास्तविकता लाने के लिए आपने लुक में किस तरह का बदलाव किया है? किया है, मगर स्वप्निल जितना नहीं। शादी के बाद वह साडियां पहनने लगती है बस... मैंने इससे पहले कभी साड़ी में कोई भूमिका नहीं की थी। इसके अलावा मैंने इसमें लंबी चोटी लगा रखी है। आपने धारावाहिकों में विविधतापूर्ण रोल निभाए हैं, बाकी किरदारों और कोकिला के किरदार में क्या अंतर महसूस करती हैं? किट्टू सब जानती है की किट्टू , सजन रे... की तूलिका और पापड़ पोल की कोकिला में बहुत अंतर है। एक ओर जहां किट्टू एक मिलनसार और दूसरों की मदद करने वाली भूमिका थी, वहीं तूलिका नायक की मदद करने के बहाने उसके प्रेम और परिवार को संभालने का काम करती है। कहानी में जब नायिका और नायक भंवर में फंस जाते हैं, तो वह उनका आधार बन जाती है, जबकि पापड़ पोल की कोकिला संयोग से नायक विनय चांद के जीवन में आती है। कह सकते हैं कि सब टीवी पर इन दिनों आपके दो धारावाहिकों में दो अलग-अलग भूमिकाओं के बीच मुकाबला है? मेरे लिए दोनों ही भूमिकाएं खासा मायने रखती हैं। दोनों किरदारों में जमीन -आसमान का अंतर है। यह अलग बात है कि दोनों की पृष्ठभूमि गुजराती है। यही नहीं, मेरा पहला लोकप्रिय धारावाहिक किटटू सब जानती है भी इसी पृष्ठभूमि पर था, लिहाजा मुझे नहीं लगता कि इन किरदारों के बीच कोई मुकाबला है। स्वप्निल जोशी कामेडी सर्कस और दूसरे रिएल्टी शोज में आते हैं, इस बारे में आपने कभी नहीं सोचा? वो शानदार अभिनेता हैं। मैं उनकी शुरूआत और संघष्ाü के बारे में जानती हूं। मैं उनके साथ पहले भी काम कर चुकी हूं, इसलिए मेरे साथ उनका संतुलन बन जाता है। मैं भी उनकी तरह रिएलिटी शो करना चाहती हूं, पर उसके लिए समय नहीं मिलता। टेली जगत में आप अपने पिता और भाई की तरह रंगमंच से आई हैं? जी हां, लेकिन मेरे पिता और भाई छोटे परदे के लिए कम काम करते हैं। हां, रंगमंच पर उनका कोई सानी नहीं है। मैं उनके मुकाबले कुछ नहीं हूं। आप विवाहित हैं,इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है? जी हां मैं शादीशुदा हूं। असल में मैं उन्हें कई साल से जानती थी। हमारी मुलाकात हमारे एक दोस्त के जरिए हुई थी। फिर किट्टू के समय हमने शादी कर ली, पर यह पहली नजर का प्यार नहीं था। सुनने में आया कि आप फिल्मों में भी दस्तक देने जा रही हैं? फिलहाल तो टीवी की व्यस्तता के चलते फिल्मों में जाने के बारे में नहीं सोचा है। हां,अगर कोई अच्छा ब्रेक मिला, तो उसे छोड़ूंगी भी नहीं। -सी. शर्मा
|
|
|
|
|
|
|