Daily News
Thursday, 09 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
क्वांटिटी नहीं... क्वालिटी पर यकीन है
Saturday, August 21, 2010, 10:44 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm
Left
क्या यह सच है कि आप काफी लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर दिखाई देंगी?
जी हां, मैं एक चुटकी आसमान" धारावाहिक से वापसी कर रही हूं। वक्त की नजाकत को समझते हुए मैंने छोटे पर्दे पर आने का फैसला लिया है। पिछले दिनों व्यस्तता के कारण मैं किसी धारावाहिक से नहीं जुड़ पाई। मैं चाहती थी कि कोई अच्छा सीरियल मिले, तो वापसी करूं। एक चुटकी आसमान में मेरी एक सशक्त भावात्मक भूमिका है। इसमें मैं एक 7 साल की बच्ची की मां की भूमिका निभा रही हूं।
इस धारावाहिक की क्या खासियत है?
देखिए, इस धारावाहिक में मां-बेटी के रिश्ते का आधार ही इसकी विशेष्ाता है। मैंने इसमें बड़ी मेहनत व लगन से काम किया है। एक अच्छी कोशिश की है मां की भूमिका निभाने की। इसमें मुझे अपनी अभिनय कला को दिखाने का एक अच्छा मौका मिला है। निश्चित ही यह मेरे अभिनय कॅरियर की एक यादगार भूमिका होगी। आशा करती हूं कि दर्शकों को मेरी भूमिका पसंद आएगी।
ज्यादा काम न करने की कोई खास वजह?
मुझे कई बार यह शिकायत सुनने को मिलती थी कि मैं कम धारावाहिक और फिल्में भी कम करती हूं, लेकिन मेरे लिए भूमिका और अच्छा अभिनय ही महम्वपूर्ण रहा है। मैं क्वांटिटी में नहीं, क्वालिटी में विश्वास करती हूं।
आपका लक्ष्य और भावी योजनाएं क्या हैं?
सच पूछिए, तो मेरा लक्ष्य दूसरों से हट कर काम करना है। फिलहाल अभी एक चुटकी आसमान" पर ध्यान केन्द्रित है। वैसे मेरी इच्छा एक रियल्टी शो करने की भी है। रियल्टी शो एक अच्छा फ्लेटफार्म है, जो कलाकारों को अच्छा अवसर देता है। -डी पॉल
More Stories Top News
fm doordarshan news हॉट होगी हिट गोपी
fm doordarshan news शायद वह देवी थी
fm doordarshan news टेली निर्माताओं की योजनाएं
fm doordarshan news विद्या की डिमांड
fm doordarshan news मेरी सभी हीरोइंस टैलेंटेड हैं
fm doordarshan news मिसेज व्यास
fm doordarshan news उनमें मुझसे ज्यादा पेशेन्स है
fm doordarshan news बदल गई लारा
fm doordarshan news दो धारी तलवार
fm doordarshan news तुम देना साथ मेरा
Copyright © Daily News. All rights reserved.