लारा दत्ता भूपति जल्द ही मां बन जाएंगी। अभी हाल में डॉन-2 में उनके काम की काफी सराहना हुई है। अब लारा एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माण को भी पूरा वक्त देना चाहती हैं। बतौर निर्मात्री उनकी पहली फिल्म चलो दिल्ली को सराहा गया, मगर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन औसत ही रहा। अब यह दीगर बात है कि इसके प्रमोशन में उन्होंने कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी थी।
शादी के बाद से लारा में एक बड़ा बदलाव साफ देखने को मिल रहा है। कुछ निंदक शादी के बाद उनके फिल्म कॅरियर को इतिश्री मान रहे थे। मगर लारा के चेहरे पर एक निश्चिंतता साफ झलक रही है। एक ताजा मुलाकात के दौरान उन्होंने माना कि फिल्म इंडस्ट्री में वह एक्टिंग के अलावा भी बहुत कुछ करना चाहती हैं। तमाम स्टार वेल्यू के बावजूद लारा को कभी बहुत सफल तारिका नहीं माना गया, इसलिए सभी ने यह सोचा था कि शादी के बाद उनके कॅरियर में और अस्थिरता आयेगी।
पर लारा की बातचीत से साफ लगता है कि शादी और संतान के बाद भी वो ग्लैमर वल्र्ड में सक्रिय रहेंगी। उनके मुताबिक वो इंडस्ट्री के लिए एक भरोसेमंद अभिनेत्री साबित हुईं, इसलिए शादी के बाद भी वो यहां आसानी से व्यस्त रह सकती हैं। एक सुखद आpर्य की तरह लारा के पास कभी फिल्मों का अभाव नहीं रहा। अब तो वो फिल्म डायरेक्ट भी करना चाहती हैं। उनकी टीम के एक प्रमुख सदस्य का कहना है,"लारा मैडम हमेशा ही अपने काम को लेकर बहुत सीरियस थीं। शादी के बाद से उनमें और ज्यादा कॉन्फिडेंस आया है।"
|
|
|
|
|
|
|