जयपुर। लहरिया, बंधेज और टेरोकोटा की साडियां और मैचिंग ज्वैलरी की विशाल रेंज में से अपने लिए खरीदारी करती महिलाएं। कुछ इसी तरह का नजारा रहा मैत्रेयी क्लब की ओर से शुक्रवार से शुरू हुई राखी एग्जिबिशन का। एग्जिबिशन में करीब 46 स्टॉल्स पर डिजाइनर साडियां, आर्टिफिशियल और गोल्ड एंड सिल्वर ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट और सेरेमिक आइट्म्स की ढेरों वैरायटीज देखने को मिल रही हैं। एग्जिबिशन का उद्घाटन शुक्रवार को महापौर ज्योति खण्डेलवाल ने किया। राम राखी से लेकर आर्टिफिशियल तक एग्जिबिशन में इस साल आई नई डिजाइनर राखियों की डिफरेंट कैटेगरी देखने को मिली। इसमें राम राखियां, बांधनी राखियां, जूजू और शेरा जैसी राखियों की कई वैरायटीज दिखाई दी। प्रदर्शनी के पहले दिन विजिटर्स विशेषकर महिलाओं ने बड़ी संख्या में खरीदारी की। इसके अलावा महिलाओं ने डिजाइनर मेकअप किट, साडियां, सलवार शूट्स, क्रॉकरी, किचन आइटम्स, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और सजावटी सामान में भी दिलचस्पी ली। अहमदाबाद और दिल्ली का सामान भी दो दिवसीय इस एग्जिबिशन में स्टॉल्स में ऑर्गेनिक फूड, गिफ्ट आइटम्स और राखी और कृष्ण जन्माष्टमी के सेलिब्रेशन के लिए सारा सामान उपलब्ध है। भगवान की मूर्तियां, पूजा का सामान और राखी के लिए डिफरेंट गिफ्ट्स की भी खूब खरीदारी हुई। मैत्रेयी क्लब की प्रेसिडेंट नीता गोयल ने बताया कि एग्जिबिशन में अहमदाबाद और दिल्ली से भी महिलाओं ने अपनी स्टॉल्स लगाई हैं। इन स्टॉल्स में डेकोरेटिव आइटम्स, क्रॉकरी, अनारकली सलवार शूट और डिजाइनर साडियों की विस्तृत रेंज उपलब्ध हैं।
|
|
|
|
|
|
|