|
जयपुर। टैगोर इंटरनेशल स्कूल मानसरोवर चल रहे इंटर स्कूल स्वीमिंग कॉम्पिटिशन का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें विभिन्न कैटेगरी में विजेता रहे स्वीमर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फाइनल राउंड में भाग लेने वाले सभी स्वीमर्स में काफी उत्साह था। इस राउंड में भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम स्कूल के स्वीमर्स ने बेहतर प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम की। कॉम्पिटिशन में बॉयज कैटेगरी में ग्रुप सी में 50 मी. फ्री स्टाइल ग्रुप में टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, मानसरोवर के राहुल सिंह को गोल्ड मैडल, ज्ञान विहार स्कूल के कार्तिक शर्मा को सिल्वर मैडल और ज्ञानविहार स्कूल के कार्तिक शर्मा को ब्रॉन्ज मैडल देकर सम्मानित किया गया। 50 मीटर फ्री ग्रुप बी में विद्याश्रम के संकल्प अग्रवाल को गोल्ड, सम्यक जैन को सिल्वर और मयंक शर्मा को ब्रॉन्ज मैडल दिया गया। 25 मी. फ्री स्टाइल ग्रुप ए में विद्याश्रम के राज महलावत को गोल्ड, रेयान के ऋष्ाभ को सिल्वर और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के कार्तिक को ब्रॉन्ज मैडल दिया गया। गल्र्स कैटेगरी के ग्रुप सी में 50 मी. फ्री स्टाइल में स्टेप बाय स्टेप की कनिका मलानी को गोल्ड, इंडियन पब्लिक स्कूल की चेष्टा खंडेलवाल को सिल्वर और एमजीडी स्कूल की इष्टा को ब्रॉन्ज मैडल दिया गया। ग्रुप बी 50 मी. फ्री स्टाइल में एमजीपीएस की पलक शर्मा को गोल्ड, एमजीडी स्कूल की प्रेक्षा को सिल्वर और ज्ञान विहार स्कूल की रितिशा को ब्रॉन्ज मैडल मिला। ग्रुप ए 25 मी. फ्री स्टाइल में विद्याश्रम स्कूल की दिशा बोहरा को गोल्ड, सुबोध पब्लिक स्कूल की उन्नति खंडेलवाल को सिल्वर और टैगोर पब्लिक स्कूल की अंजलि शर्मा को ब्रॉन्ज मैडल मिला।
|
|
|
|
|
|
|