Daily News
Sunday, 05 September, 2010
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
जीत के लिए दिखाया दम
Thursday, July 29, 2010, 11:54 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
cityevents
Left
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर इंटर कॉलेज टेबल टेनिस कॉम्पिटिशन की शुरूआत बुधवार को बियानी गल्र्स कॉलेज में हुई। दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के कुल 70 खिलाडियों ने भाग लिया। चैम्यिनशिप के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉयज कैटेगरी में सुबोध और कॉमर्स कॉलेज और गल्र्स कैटेगरी में सुबोध और एलबीएस कॉलेज ने फाइनल में जगह बना ली। पहले दिन टूर्नामेंट में कुल दस मैच खेले गए। इसमें दौसा, कौटपूतली और सीकर से आए प्लेयर्स ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी। गल्र्स कैटेगरी में एक-दो टीम के नहीं आने पर उनके साथ ही दोनों टीमों(सुबोध और कनोडिया) को बिना खेले सेमीफाइनल में जगह मिली। टूर्नामेंट के फाइनल मैच गुरूवार को खेले जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी गोपाल सैनी ने कहा कि आज खेलों की की स्थिति बहुत बुरी होती जा रही है। टूर्नामेंट के जरिये ही युवाओं को इस गेम से जोड़कर आगे बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर अन्तरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर व महाराणा प्रताप अवॉर्डी हीरानंद कटारिया, राजस्थान यूनिवर्सिटी के आब्जर्वर डी. एल. वर्मा, बियानी कॉलेज की प्रमुख पुष्पा बियानी और निदेशक डॉ. संजय बियानी भी उपस्थित थे।
ये हैं टीमें
चैम्यिनशिप में गल्र्स की 6 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें सुबोध कॉलेज जयपुर, आईसीजी जयपुर, एलबीएस कॉलेज कोटपूतली, महारानी कॉलेज जयपुर, कनोडिया कॉलेज जयपुर और बियानी गल्र्स कॉलेज जयपुर शामिल हैं। वहीं बॉयज की 8 टीमें खेल रही हैं। इनमें सुबोध कॉलेज जयपुर, आर.आर. कॉलेज अलवर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज दौसा, अग्रवाल कॉलेज जयपुर, राजस्थान कॉलेज जयपुर, सेंट विल्फ्रेड कॉलेज जयपुर, एस.के. कॉलेज सीकर, कॉमर्स कॉलेज जयपुर शामिल हैं।
More Stories Top News
city events news एजुकेशन सिस्टम पर हुई बात
city events news डेटा सेविंग है बड़ी समस्या
city events news फैलोशिप के लिए स्टूडेंट तैयार
city events news ट्रेडिशनल ज्वैलरी फेस्टिवल में भारी
city events news फेयर को रास आई छुट्टी
city events news सोशल एटिकेट से बनती हैं ब्यूटी क्वीन
city events news सरोद के लिए भी हों शिष्य तैयार
city events news एमजीपीएस रही विजेता
city events news नौ रसों से स्टूडेंट्स अभिभूत
city events news फ्रेशर्स डे पर मचेगा धमाल
Copyright © Daily News. All rights reserved.