Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
शहर में चली शान की सवारी
Monday, February 06, 2012, 08:55 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
Vintage-Car-Rally
Left
जयपुर। जैसे ही रैली की शुरूआत हुई तो होटल के बाहर कारलवर्स की तादाद उमड़ पड़ी और उनकी नजरों ने ओल्ड ब्यूटी को निहारा। विंटेज और क्लासिक कार लवर्स ने कार की तस्वीरों को मोबाइल और कैमरे में कैद किया और बेस्ट ऑफ लक से इनकी हौसला अफजाई भी खूब की। जहां से यह विंटेंज और क्लासिक कार्स का काफिला गुजरा, वहीं लोगों की निगाहें इन पर ठहर गई। यह सिलसिला शहर की सड़कों पर दिनभर चला। दरअसल, रविवार को 14वीं विंटेज एवं क्लासिक कार रैली-2012 का आयोजन हुआ। रैली मेें देश-विदेश की रॉयल कार शहर की सड़कों पर उतरी। रैली में शामिल कारों का जलवा ओल्ड इज गोल्ड रहा।

विदेश से आए कार लवर्स
कार रैली का लुत्फ उठाने के लिए कार लवर्स सात समंदर पार से शहर पहुंचे। इनमें अधिकांश पर्यटक वह थे,, जो पहले भी कार रैली का अनुभव ले चुके हैं और अच्छे अनुभव के कारण फिर से रैली का हिस्सा बने। बेल्जियम से अपनी फैमिली के साथ आई विंसियन ने बताया कि उन्हें विंटेज कार का बहुत शौक है और इस रैली में बहुत ही अच्छा विंटेज कलेक्शन देखने को मिलता है। इसी वजह से वह दूसरी बार इस रैली में शामिल हो रही है। बेल्जियम सहित इटली, फ्रांस, जापान, अमेरिका और न्यूयॉर्क से भी कार लवर्स रैली में शामिल हुए। इन लोगों का भी शहर के लोगों ने खूब स्वागत किया।

यह रहा रास्ता
रैली की शुरूआत जय महल पैलेस से हुई। जय महल से रैली पांच बत्ती एमआई रोड, रामबाग सर्किल, जेडीए सर्किल, जवाहर सर्किल, मालवीय नगर, जगतपुरा फ्लाई ओवर, शूटिंग रेंज, आगरा रोड होते हुए होटल कैसल कानोता पहुंची। यहां एक घंटे के ब्रेक के बाद यह आगरा रोड, ट्रंासपोर्ट नगर, गोविंद मार्ग होते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण सर्किल से होटल क्लार्क्स आमेर में पहुंचकर पूरी हुई।
गेप से हुआ मजा खराब
रैली की शुरूआत में ही सभी कारों के बीच काफी गेप हो गया था। इससे ट्रैफिक व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। ऎसे में शहर के डिफरेंट पॉइंट पर रैली का मजा लेने वाले लोग कार रैली को खास एंजॉय नहीं कर पाए। आशिष्ा जैन ने बताया कि रैली को देखने का मजा तब आता जब एक के बाद एक कार निकलती, लेकिन यहां ऎसा नहीं हुआ।

जमकर चला फोटो सेशन
रैली की शुरूआत से पहले जय महल पैलेस में करीब दो घंटे सभी विंटेज और क्लासिक कार लाइन अप होती रही और वैन्यू पर विजिटर्स का दौर चलता रहा। पुरानी कारों को देखने आए लोगों का कार के साथ फोटो सेशन सिलसिला भी खूब चला। जिसे जो कार पसंद आ रही थी वहीं कार के साथ अलग-अलग स्टाइल में फोटो सेशन करवा रहा था। फोटो सेशन में बच्चे और यंगस्ट्र्स ही नहीं बल्कि बड़े-बुजुर्ग भी शामिल हो रहे थे। रैली के शुरूआत तक फोटो सेशन का यह दौर तेजी से चलता रहा। रैली देखने आए अरविंद यादव ने बताया कि उन्होंने रैली के दौरान एक कार को बीच में रोका और उसके साथ अपने फोटो खिंचवाए। वहीं वैन्यू पर भी अपनी पसंद की कार में बैठकर या उसके सामने कई लोगों ने फोटो सेशन किया।


ये रहा रिजल्ट
क्लासिक सेक्शन
कॉनकर्स टी एलीगेंस अवॉर्ड: 1951 रॉल्स रॉयस, ऑनर धनंजय सिंह
ओलडेस्ट कार इन रैली: 1941 प्रकाड, ऑनर जैम पैलेस
मोस्ट रेयर एंड यूनिक कार: 1959 डेमलर, ऑनर अभिजित सिंह
लेडीज क्रूज फर्स्ट प्राइज: कमल एंड कम्पनी

विंटेज सेक्शन
कॉनकर्स टी एलीगेंस: 1939 मर्सीडिज ऑनर जैम पैलेस
मोस्ट आरिजनल कार: 1928 फोर्ड ए, ऑनर अमित गुप्ता
ओलडेस्ट कार इन रैली: 1923 ऑस्टिन चेमी, ऑनर घनी ऑटो
वेस्ट री स्टोर्ड कार: 1930 मारेस माइनर, ऑनर वियन लूनिया
ञ्च बेस्ट मैंटेन कार: 1936 श्ौवरलेट, कमल एंड कम्पनी
More Stories Top News
city events news रैंक अच्छी नहीं तो ऑप्शन कई
city events news सिर्फ 15 मिनट में एग्जिक्यूटिव लंच
city events news खूबसूरती का कॉन्टेस्ट आज
city events news फर्नीचर पिच पर मार्बल के राहुल
city events news अदाओं से सजा फैशन शो
city events news आईटैब लेकर मंच पर उतरे प्लेयर्स
city events news इकोनॉमिक मैनेजमेंट भी हो
city events news क्लास का कंफ्यूजन
city events news लॉयर बनने की राह आसान
city events news "मुक्ति" में दर्द
Copyright © Daily News. All rights reserved.