जयपुर। रोज डे के साथ ही यूथ के वेलेंटाइन वीक की शुरूआत कल से हो जाएगी। वेलेंटाइन को खास बनाने के लिए यूथ ने अभी से प्लानिंग शुरू कर दी है। किसी ने हर दिन के लिए स्पेशल गिफ्ट खरीदा है, तो किसी ने स्पेशल पार्टी प्लान की है। कॉलेज हो या घर हर जगह इन दिनों सिर्फ और सिर्फ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की ही धूम है। यूथ के इस खुमार को मार्केट भी भुनाने की पूरी तैयारी कर चुका है। मार्केट में टेडी बियर, लव शेप पिलो और फ्लॉवर्स के साथ कुछ स्पेशल आइट्म्स भी शॉप्स की शोभा बढ़ा रहे हैं। यूथ ने इस महीने अपने सेलिब्रेशन को डबल करने के लिए स्पेशयली पॉकेटमनी भी जमा की है।
फूलों की बुकिंग्स अभी से शुरू वेलेंटाइन डे मार्केट को देखते हुए अभी से दूसरे शहरों से फूल आने शुरू हो चुके हैं, इसमें सबसे ज्यादा गुलाब की बिक्री हो रही है। फ्लॉवर शॉप के ऑनर दीपक अग्रवाल बताते हैं, हमारे यहां हर तरह के फ्लॉवर्स की अच्छी खासी रेंज आ चुकी है। इसके साथ ही रोज के लिए अभी से बुकिंग आना शुरू हो चुकी है। यंगस्टर्स ने अब हर दिन के लिए डिफरेंट रोज खरीदने और देने का प्लान बनाया है, इसलिए येलो, पिंक, रेड और इंग्लिश कलर्स समेत गुलाबों की डिफरेंट वैरायटी शॉप में आ चुकी है।
फ्रेंड के हिसाब से गिफ्ट्स सलेक्शन यंगस्टर्स अब सिर्फ एक दिन में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना सही नहीं समझते हैं, अब 8 फरवरी से ही उनके लिए फ्रैंडशिप और वेलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है। एमबीए स्टूडेंट लोकेश गुप्ता बताते हैं, हमने पिछले साल भी वेलेंटाइन डे को डिफरेंट तरीके से सेलिब्रेट किया था और इस बार भी कुछ खास प्लानिंग है। हर दिन के हिसाब से डिफरेंट गिफ्ट अपनी फ्रेंड के लिए सलेक्ट कर चुके हैं। चॉकलेट्स, फ्लॉवर्स और गिफ्ट्स सभी गल्र्स के पसंदीदा है। इसलिए उसी हिसाब से प्लानिंग की है।
पिंक कलर की बढ़ी डिमांड गिफ्ट्स में पिंक कलर खास है। एक गिफ्ट शॉप के ऑनर अनिल जैन बताते हैं, पिंक कलर के पर्स, पिंक बैग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और गिफ्ट पैक आ चुके हैं। बिग काड्र्स- 150 से 1500 रूपए, बड़ा साइजलव म्यूजिक बॉक्स- 499 रूपए का, म्यूजिक बॉक्स डिफरेंट धुनों में लेटर- 199 रूपए में मिलने वाले स्पेशल लेटर देने के बाद अपनों से कुछ कहने की जरूरत नहीं टेडीवियर- 49 से 499 रूपए लव कैरी बैग- 99 रूपए - छोटे से बैग में जरूरत की हर चीज उपलब्ध है।
हर दिन होगा खास रोज डे - 7 फरवरी, रोज के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकते हैं। प्रपोज डे - 8 फरवरी, माना जाता है कि यह ईमेल और एसएमएस के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करने का दिन है। चॉकलेट डे - 9 फरवरी- गल्र्स को चॉकलेट पसंद होती है, इससे अच्छा दिन चॉकलेट गिफ्ट करने का कौनसा हो सकता है। टेडी डे - 10 फरवरी - यह दिन टेडीबियर गिफ्ट करने का है। प्रॉमिस डे - 11 फरवरी - इस दिन अपने पार्टनर का साथ जिंदगी भर निभाने का वादा करें। किस डे - 12 फरवरी - इस दिन अपने साथी से भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। हग डे - 13 फरवरी- जादू की झप्पी देकर उसके सुख दुख में सहभागी बन सकते हैं।्र वेलेंनटाइन डे - 14 फरवरी - इस दिन यूथ साथी से इजहार कर अपनी बात कह सकते हैं।
|
|
|
|
|
|
|