|
संगीत और नृत्य की शिक्षा हासिल कर रहे स्टूडेंट्स ने शनिवार को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अवसर था, तानसेन संगीत महाविद्यालय की ओर से आयोजित मेघा म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल का। इसमें संस्थान के करीब 80 से अधिक विभिन्न आयु वर्गो के स्टूडेेंट्स ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। समारोह में गिटार, की बोर्ड पर स्टूडेंट्स ने सुरों को साधा और जयपुर घराने के पारम्परिक कथक की भी लुभावनी प्रस्तुति दी। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर संगीत विशेष्ाज्ञ गौरव जैन ने शिरकत की। संस्थान के डायरेक्टर विन्नी चोपड़ा ने बताया कि फेस्टिवल का आयोजन प्रतिभागियों की कला को निखारना एवं उन्हें मंच प्रदान करना रखा गया था, ताकि उनकी झिझक दूर हो और वह काबिल कलाकारों की भांति अपनी प्रतिभा दिखा सके। समारोह में संस्थान के सीईओ एसके वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स एवं पेरेन्ट्स की मौजूदगी रही।
|
|
|
|
|
|
|