|
सिल्वर स्क्रीन पर कुछ खास नहीं कर पाने वाली लारा को अब रैंप पर चलना एक्टिंग से ज्यादा चुनौतीपूर्ण लग रहा है। लारा कहती हैं, एक सिलेब्रिटी होने के बावजूद किसी मॉडल के लिए शो-स्टॉपर होना महज रैंप पर जलवे बिखेरने से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। इसके लिए आपको अपने पहनावे और उस डिजाइनर के साथ न्याय करना होता है, जिसके लिए आप कैटवॉक कर रही हैं। पिछले दिनों आयोजित एक फैशन शो के आखिरी दिन लारा ने डिजाइनर रीना ढाका के डिजाइन किए हुए ब्लैक लहंगे और क्रिस्टल युक्त परिधानों के साथ रैंप पर चहलकदमी की। लारा ने कहा, रैंप पर चलना फिल्मों में काम करने के एक्सपीरियंस से कहीं हटकर है। इसलिए मैं रैंप पर शोस्टॉपर के रूप में उतरना अपने लिए किसी चुनौती से कम नहीं मानतीं। लारा के इस स्टेटमेंट ने मॉडलिंग की दुनिया में खलबली मचा दी है। लोग कयास लगा रहे हैं कि लारा फिल्मों में कोई सफलता नहीं मिल पाने के चलते कहीं दोबारा रैंप पर तो हाथ आजमाने की तो नहीं सोच रहीं।
|
|
|
|
|
|
|