जयपुर। 1985 का वह पल आज भी स्पोट्र्स लवर्स के दिल में है, जब इंडियन क्रिकेटर रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वल्र्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट टूर्नामेंट में चैम्पियन ऑफ द चैम्पियंस अवॉर्ड पाय औ गोल्डन कलर की "ऑडी 100" जीती। इंडिया में ऑडी उसी लम्हें से पहचानी जाने लगी। रवि शास्त्री की वही "ऑडी 100" कार जयपुर में होने वाली विंटेज कार रैली में नजर आएगी। यह पहली बार है, जब रवि शास्त्री की इस कार को विंटेज कार रैली में शामिल किया जा रहा है।
रवि शास्त्री को अपनी इस कार से बहुत ही ज्यादा लगाव है। वे खास मौके पर इसी कार को ड्राइव करना पसंद करते हैं। उनकी यह स्पेशल कार जयपुर में पहली बार कार लवर्स को देखने को मिलेगी। कार इस समय जयपुर में रेस्टोरेशन के लिए आ चुकी है। कार को उसी तरह शहर में प्रस्तुत किया जाएगा, जो 1985 के समय थी।
गोल्डन कलर की यह एमएफए वन चार फरवरी को जयमहल पैलेस में विंटेज कार एग्जिबिशन में देखने को मिलेगी। राजपुताना ऑटोमोटिव स्पोट्र्स कार क्लब की ओर से होने वाली 14वीं विंटेज कार रैली में देशभर से सौ से भी ज्यादा विंटेज कार शामिल हो रही है। इसमें करीब 20 विंटेज कार ऎसी है, जो पहली बार जयपुर में विंटेज कार रैली में नजर आएगी।
कुछ ऎसा होगा इवेंट कार रैली में 4 फरवरी को जयमहल पैलेस में सभी विंटेज और क्लासिक कारों को प्रदर्शित किया जाएगा। 5 फरवरी को जयमहल से फ्लैग ऑफ के साथ रैली शुरू होगी। जयमहल पैलेस होटल से सुबह 5 बजे रैली रवाना होकर, पांच बत्ती, स्टेच्यू सर्किल, अंबेडकर सर्किल, रामबाग सर्किल, जेएलएन मार्ग से जगतपुरा शूटिंग रेंज, आगरा रोड हाइवे होते हुए कानोता पैलेस पहुंचेगी। वहां से घाट की गुणी, गोलछा गार्डन, गोविंद मार्ग, पुलिस मेमोरियल होते हुए क्लार्स आमेर होटल में संपन्न होगी।
ये कारें होंगी शामिल रैली में ऑडी, पोनटिएक, एमजी वायटी, डेमलर, हडसन, रॉल्स रॉयस, सिम्का, हिंदुस्तान 14, जगुआर डिसोटो, मोरिस माइनर, बीन, ऑस्टिन, फिएट, फोर्ड, स्टूडीबेकर, डॉज, केडिलैक, मर्सिडीज, शेवरले, प्लेमाउथ, विली 6, एरस्किन, सहित 100 से ज्यादा विंटेज व क्लासिक कारें शामिल होंगी।
हडस, पोनटिएक पहली बार जयपुर में राजपूताना ऑटोमोटिव स्पोट्र्स क्लब के प्रेसिडेंट दयानिधि कासलीवाल ने बताया कि विंटेज कार रैली में इस बार रवि शास्त्री की ऑडी 100 कार अट्रेक्शन पाइंट होगी। यहां मुम्बई से तीन और दिल्ली से 15 विंटेज कार की एंट्री हमारे पास पहुंच चुकी है। इनमें हडसन, पोनटिएक जैसी कार भी पहली बार ही दिखाई देगी।
|
|
|
|
|
|
|