Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
इस बार पास होगा जंतर-मंतर
Thursday, July 22, 2010, 11:54 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
citymix
Left
जयपुर। जंतर-मंतर को यूनेस्को की वल्र्ड हैरिटेज लिस्ट में शामिल करवाने के लिए पिछले दो साल से पुरातत्व एवं संग्राहलय विभाग की कवायद चल रही है। जंतर-मंतर इस लिस्ट में शामिल हुआ है या नहीं इसका फैसला इस 25 जुलाई को हो जाएगा। रविवार को यूनेस्को अपनी वल्र्ड हैरिटेज लिस्ट को रिन्यू करने जा रहा है। जंतर-मंतर से जुडे अधिकारियों का मानना है कि यदि ये मॉन्यूमेंट यूनेस्को की लिस्ट में शामिल हो जाता है तो निश्चित रूप से इसका फायदा पूरे शहर को मिलेगा। इस बार इसके शामिल होने की पूरी उम्मीद है।
सबसे बेहतर हमारा जंतर-मंतर
देश के चारों जंतर-मंतर की तुलना में गुलाबी शहर का जंतर-मंतर इस समय सबसे बेहतर माना जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर इस समय वर्किग कंडीशन में नहीं है। मथुरा में ये जीर्ण-क्षीर्ण हो चुका है। उज्जैन का जंतर-मंतर बहुत छोटा है और इसमें सारे यंत्र नहीं है। यदि बात करें हमारे शहर के जंतर-मंतर की तो इसमें स्थापित 16 यंत्र बिल्कुल एक्यूरेसी से गणना कर रहे हैं। 1901 में यहां मार्बल लगाया गया। 12 राशियों के सभी यंत्र सिर्फ हमारे जंतर-मंतर में ही हैं। यहां के कुछ यंत्र दो सैकेंड तक की एक्यूरेसी के साथ गणना बता सकता है, ऎसा भी किसी दूसरे जंतर-मंतर में नहीं है।
हर साल बढ़ रहे हैं पर्यटक
जंतर-मंतर में रिनोवेशन और रेस्टोरेशन का काम होने के बाद विदेशी और देसी पर्यटकों की संख्या भी यहां बढ़ने लगी है। प्रशासन के अनुसार पिछले पांच सालों में लगातार पर्यटकों का रूझान जंतर-मंतर को लेकर बढ़ रहा है। सुविधाएं यहां पहले से बेहतर हो गई है, साथ ही टूरिस्ट के लिए एक बड़ा लॉन भी डवलप किया गया है। हाल ही में कम्प्यूटराइजड बुकिंग विंडो लगाई गई है। टूरिस्ट्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए एंट्रेंस और बाहर निकलने के लिए दो बड़े गेट लगाए गए। हर साल दस से बीस प्रतिशत टूरिस्ट्स बढ़ रहे हैं।
श्वेता पचौरी
सुरक्षा के लिए लगेंगे कैमरा
मॉन्यूमेंट की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए जंतर-मंतर में कुछ ही समय में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरा लगाने से मॉन्यूमेंट में लगे यंत्रों की सुरक्षा होगी। वल्र्ड हैरिटेज साइट में शामिल होने के बाद यूनेस्को की तरफ से भी मॉन्यूमेंट के लिए फंड दिया जाएगा। साथ ही जंतर-मंतर को यूनेस्को की वेबसाइट पर प्रचारित किया जाएगा। इंटरनेशनल लेवल पर मार्केटिंग होने से अगले साल तक टूरिस्ट की संख्या 20 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। इसका पूरा फायदा मॉन्यूमेंट के साथ ही शहर को भी मिलेगा।
जंतर-मंतर वल्र्ड हैरिटेज लिस्ट में शामिल हुआ या नहीं अब यह रिजल्ट 25 जुलाई को पता चल जाएगा। इस सूची में शामिल होने के लिए विभाग पिछले 2 साल से प्रयास कर रहा है। मॉन्यूमेंट के सभी यंत्र एक्यूरेसी से काम कर रहे हैं। यूनेस्को की टीम यहां लगातार विजिट कर चुकी है। टीम की ओर से पॉजीटिव रेस्पॉन्स मिला है। हमें उम्मीद है कि इस बार के रिजल्ट में जंतर-मंतर का नाम जरूर शामिल होगा।
ओमप्रकाश शर्मा
अधीक्षक, जंतर-मंतर
More Stories Top News
city mix news छा ग्यो घूमर
city mix news "घूमर" आज से
city mix news बूढ़ी के आगे नई मांगे पानी
city mix news क्वेरीज से टेंशन रिलीज
city mix news डेढ़ करोड़ के गिफ्ट!
city mix news इंडिया को लीड करेंगे तरूण सिरोही
city mix news एक फेस्टिवल, 28 अवार्ड
city mix news अधर में झूला "घूमर"
city mix news रवि शास्त्री की ऑडी-100 जयपुर में
city mix news दर्शकों के लिए तरसी फिल्में
Copyright © Daily News. All rights reserved.