जयपुर। सौ से अधिक विंटेज एवं क्लासिक कारों की दमकती आभा से शनिवार को जैकब रोड स्थित होटल जयमहल पैलेस का परिसर भी दमक उठा। अवसर था, 14वीं विंटेज एवं क्लासिक कार रैली-2012 का। राजपूताना ऑटोमेटिव स्पोट्र्स कार क्लब, पर्यटन विभाग और ओडी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय समारोह के पहले दिन होटल परिसर में पब्लिक एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। कारों की खूबसूरती और आकर्षक इंटीरियर्स ने कार के हर कद्रदान को आकर्षित किया। इनमें गायत्री देवी की मर्सीडिज खास रही तो ओल्ड इज गोल्ड के रूप में फिएट, जीएम, शेवरोलेट सहित विभिन्न कम्पनियों की कार अट्रेक्शन बनी। एग्जिबिशन में मेट्रो मिक्स ने उन गाडियों को तलाशा, जो पहली बार रैली में शामिल हुई और अपना जलवा बिखेरने मे कामयाब रही।
ऑडी यूनियन टाइप सी-ओनली रेप्लिका ऑनर - विश्व में केवल एक ही गाड़ी बनी, जो ऑडी की ओर से रिजर्व है। ऑन डिमांड इसके तीन सौ रेप्लिका मॉडल बनाए गए। इनमे से एक की मौजूदगी कार लवर्स के लिए उत्सुकता का विषय बनी। खासियत - 1930 के दशक पहली एल्युमिनीयम गाड़ी, वन सिटर है और यह 16 सिलेंडर की पॉवर के साथ तब सड़कों पर 200 माइल प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती थी।
क्लासिक कारों की रैली आज विंटेज एवं क्लासिक कार रैली का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इस दिन सुबह दस बजे फ्लेग ऑफ सेरेमनी के जरिए रैली की शुरूआत होगी। इसके तहत कारों के काफिला जयपुर के विभिन्न एवं ऎतिहासिक स्थानों में एमआई रोड, मालवीय नगर, स्टेच्यू सर्किल, जयपुर विकास प्राधिकरण, गांधी सर्किल, जवाहर सर्किल से आगरा रोड वाया जगतपुरा शूटिंग रेंज होते हुए कानोता स्थित होटल कैसल पहुंचेगी। यहां से लंच ब्रेक के बाद कारें जयपुर की ओर व्हाया कानोता ब्रिज, सिसोदिया गार्डन, ट्रांसपोर्ट नगर, त्रिमूर्ति सर्किल, बिड़ला मंदिर, वल्र्ड ट्रेड पार्क एवं अंत में होटल क्लार्क्स आमेर पर पहुंचेगी। समापन समारोह होटल क्लार्क्स आमेर में शाम साढे पांच बजे आयोजित होगा।
फिएट 1100 ऑनर - उमाशंकर तिवारी, विंटेज कार के शौकीनखासियत - 1957 में बनी यह गाड़ी आज भी चार सिलेंडर के बेस पर 70 माइल प्रति घंटा की रफ्तार से सड़क पर दौड़ती है। हालांकि माइलेज एक लीटर में महज 15 किलोमीटर का देती है।
शेवरोलेट 1946 ऑनर - रवीन्द्र सिंह कपूर, बिजनेसमैन खासियत - विश्व की चुनिंदा हंटिंग स्पेशल कारों में शामिल है। तत्कालीन बीकानेर के राय बहादुर की गाड़ी, जो छह सिलेंडर के बेस पर 160 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ती है। साथ ही कार में गिलास सहित विभिन्न वस्तुओं को रखने की पूरी स्पेस और खूबसूरत इंटीरियर आज भी जस का तस है।
कैडीलेक 1936 ऑनर - मोटर विभाग राजस्थान स्टेट खासियत - लगातार पहले से लेकर 12वीं विंटेज कार रैली तक कई कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार जीता और प्राइड ऑफ राजस्थान का सम्मान भी हासिल किया। इस साइज की कार देश में आज भी गिनती की है।
|
|
|
|
|
|
|