जयपुर। सिटी पैलेस स्थित सर्वतो भद्र परिसर में मंगलवार की शाम फिल्म और युवा फिल्ममेकर्स के नाम रही। मौका था, जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओर से आयोजित रेड कारपेट अवार्ड सेरेमनी का। समारोह में कुल 28 फिल्मों को विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हॉलीवुड के मार्क बशित, एंड्रयू वॉयल, लेस्ली उडविन, रॉबर्ट के साथ बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता ओम पुरी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और पुरस्कार से प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इनमें अपकमिंग स्टार्स की कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार द टाइगर्स, दे ऑल आर डेड के लिए रीमा सेनगुप्ता को मिला। जबकि बेस्ट राजस्थान से बेस्ट एनिमेशन का पुरस्कार "एलओसी" फिल्म ने हासिल किया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां भी आयोजित हुई।
ईला और शिल्पा को भी अवार्ड फेस्टिवल में गायिका एवं अभिनेत्री ईला अरूण को फिल्म "वेस्ट इज वेस्ट" के लिए और शिल्पा शेट्टी को फिल्म "द डिजायर- ए वीमन ऑफ जर्नी" के लिए स्पेशल ज्यूरी मेंशन के तहत बेस्ट एक्ट्रेस-फिचर फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिल्पा तो अनुपस्थित रही, लेकिन ईला अरूण ने अवार्ड हासिल करने के साथ राजस्थानी शैली में अभिवादन स्वीकार किया और शुक्रिया भी अदा किया।
अब बनूंगा निर्देशक मेरे पहले अंग्रेजी सीरियल "ज्वैल इन द क्राउन" की शूटिंग राजस्थान में ही हुई थी, इसलिए यहां से पुराना नाता है। यह कहना है प्रख्यात अभिनेता ओम पुरी का। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में मंगलवार को शिरकत करने आए पुरी ने बताया कि इस बार जयपुर साहित्योत्सव में नहीं आने का मलाल रहेगा, हालांकि इसे अगले वर्ष पूरा करने की शिद्दत से कोशिश करूंगा।
दमदार आवाज के बूते सशक्त अभिनेता की पहचान बनाने वाले पुरी ने कहा कि बतौर अभिनेता तो लंबी पारी खेली जा चुकी है, लेकिन अब निर्देशक के तौर पर पारी खेलना बाकी है। हालंाकि इसके लिए कुछ प्रोजेक्ट््स पर गौर किया जा रहा है, ताकि निर्देशकीय पारी को भी सफल बनाया जा सके। अब सिनेमा में वल्र्ड सिनेमा के एक्सचेंज की दरकार है।
इसे जेआईएफएफ सरीखे आयोजन पूरा कर सकते है। इन्हीं आयोजनों की बदौलत न सिर्फ वैश्विक स्तर का सिनेमा स्थानीय दर्शक देख पाएंगे, बल्कि उनकी सिनेमेटोग्राफी की नॉलेज भी प्राप्त कर सकेंगे। मेरे पास इस साल कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं, जो जल्दी ही रिलीज होंगे।
ये मिले अवाड्र्स गोल्डन कैमेल अवार्ड फॉर बेस्ट डायरेक्टर- ए सेपरेशन- असगर फरहदी स्पेशल ज्यूरी मेंशन, बेस्ट एक्ट्रेस फीचर फिल्म- द डिजायर ए वीमन ऑफ जर्नी - शिल्पा शेट्टी बेस्ट क्रिटीक अवार्ड- मेहरजान - रूबायत हुसैन बेस्ट शॉर्ट फिल्म- खुले दरवाजे - आशिष पांडे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- दिल्ली - सुष्मित घोष एवं रिन्टू थॉमस बेस्ट शॉर्ट फिल्म डायरेक्टर- बावरा मन - मीतु कुमार
|
|
|
|
|
|
|