जयपुर। एनसीईआरटी, नई दिल्ली की ओर से आयोजित नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) के फाइनल राउंड का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इसमें राजस्थान से 110 स्टूडेंट्स सलेक्ट हुए, जिनमें जयपुर से लगभग 55 स्टूडेंट्स ने बाजी मारी। सलेक्ट हुए स्टूडेंट्स को हर महीने 500 रूपए स्कॉलरशिप मिलेगी।
तीन चरणों का कठिन सफर एनटीएसई तीन चरणों में पूरा होता है। स्टेज वन में स्टूडेंट्स को दो पेपर मेंटल एबिलिटी टेस्ट और स्कॉलरस्टिक एप्टीट्यूट टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। जिसमें फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी, मैथेमेटिक्स और सोशल साइंस से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। स्टेज वन में क्वालिफाई स्टूडेंट्स को स्टेज टू में अपना भाग्य आजमाने का मौका मिलता है। स्टेज टू में भी मैट और सेट का पेपर होता है। स्टेज थ्री में स्टूडेंट्स का इंटरव्यू लिया जाता है, जिसके आधार पर देशभर से टॉप 1000 स्टूडेंट्स का चयन होता है।
|
|
|
|
|
|
|