Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
ए ट्रिब्यूट टु लीजेंड
Thursday, July 29, 2010, 11:45 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
citymix
Left
जयपुर। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी पिंकसिटी की आने वाली कई पीढियों के लिए एक उदाहरण बनेंगी। स्वर्गीय गायत्री देवी कहने को हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन शहर के हर क्षेत्र पर वे अपनी अमिट पहचान छोड़कर गई हैं। जहां स्कूल के बच्चे इतिहास की किताबों में उनकी उपलब्धियों को पढ़ेंगे, वहीं होनहार बच्चों को उनके नाम की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। जिन-जिन क्षेत्रों में पूर्व राजमाता ने अपने जीवनकाल में इंट्रेस्ट दिखाया था, उन सभी में उनका नाम अमर करने की तैयारी चल रही है। गल्र्स एजुकेशन, पोलो, विंटेज कार रैली, टूरिज्म जैसे सेक्टर्स अपनी-अपनी तरह से गायत्री देवी को ट्रिब्यूट देने की तैयारी कर रहे हैं।
इतिहास के राज खुलेंगे
पूर्व राजमाता की जीवनी लेखिका और उनकी करीबी मित्र धर्मेन्द्र कंवर का कहना है कि गुरूवार को उनकी पहली पुण्यतिथि के अवसर पर 16 यूनिक पोर्ट्रेट वाली बुक "ए ट्रिब्यूट टु लीजेंड" रिलीज होगी। यह बुक सिर्फ एमजीडी स्कूल की लाइब्रेरी और अल्बट्र्स रेस्त्रां में ही अवेलेबल होगी। कंवर बताती हैं कि आने वाले छह महीने में गायत्री देवी के जीवन पर एक ऎतिहासिक किताब लॉन्च होगी। इस किताब में सरोजिनी नायडू, श्रीगोपालाचार्य, पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसी शख्सियतों के लिखे पुराने पत्र भी होंगे। इसके अलावा इस किताब में राजमाता के जीवनकाल की वे तस्वीरें होंगी, जो अभी तक कहीं नहीं छपीं। ये सभी तस्वीरें पूर्व राजपरिवार के अलग-अलग सूत्रों से एकत्रित की जा रही है।
शहर में अभी नहीं, स्कूल में लगेगा स्टेच्यू
गायत्री देवी की याद में अभी शहर में कहीं भी किसी मार्ग या चौराहे पर स्टेच्यू लगाने की प्लानिंग नहीं है। शहर की मेयर ज्योति खण्डेलवाल कहती हैं कि अभी हमारे पास ऎसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है, भविष्य में इसके बारे में सोचा जा सकता है। हालांकि एमजीडी स्कूल में अगले दो महीनों में एंट्रेंस गेट पर गायत्री देवी का स्टेच्यू नजर आएगा। स्कूल के सूत्रों ने बताया कि ये स्टेच्यू गायत्री देवी की युवा अवस्था का है।
होनहारों को गायत्री देवी स्कॉलरशिप
सवाई मानसिंह स्कूल में इस साल से राजमाता गायत्री देवी के नाम पर नेशनल इंटरस्कूल ट्रॉफी की शुरूआत की जा रही है। कुछ अन्य स्कूलों में भी उनके नाम से स्कॉलरशिप शुरू करने की बात चल रही है। राजस्थान पोलो क्लब के ऑनररी सेक्रेट्री दिग्विजय सिंह ने बताया कि होर्स राइडिंग सीखने के लिए भी गरीब बच्चों को गायत्री देवी के नाम की स्कॉलरशिप दी जाएगी। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर के प्रेसीडेंट जयदीप सिंह ने बताया कि टूरिज्म में राजमाता का बहुत बड़ा योगदान है। उन्हें हमेशा से लड़कियों की शिक्षा की चिंता रही है। संस्था की ओर से भी इस साल से गर्ल चाइल्ड एजुकेशन के लिए स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी।
फेसबुक पर पूर्व राजमाता के 6500 फैन्स
गायत्री देवी के देहांत के दो महीने बाद ही सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर उनके नाम से पेज बनाया गया। शुरूआती तीन महीनों में ही इस साइट पर दुनियाभर के 5000 फैन्स जुड़ गए। इस समय इस साइट पर करीब 6500 फैन्स जुड़े हैं। विदेशों में सबसे ज्यादा इंग्लैंड और अमेरिका के फैन्स जुड़े हैं। साइट पर पूर्व राजमाता की खूबसूरती, उनकी दरियादिली और उनसे हुई मुलाकातों के अधिकतर फीडबैक हैं। पूरी दुनिया में उनका नाम जयपुर के नाम से जुड़ा है। इस वेब पेज पर हर दिन रोज करीब पांच से छह मेंबर इस पर जुड़ते हैं। इस पूरे नेटवर्क से हमारे पास भी बहुत से अद्भुत फीडबैक एकत्रित हो गए हैं।
More Stories Top News
city mix news छा ग्यो घूमर
city mix news "घूमर" आज से
city mix news बूढ़ी के आगे नई मांगे पानी
city mix news क्वेरीज से टेंशन रिलीज
city mix news डेढ़ करोड़ के गिफ्ट!
city mix news इंडिया को लीड करेंगे तरूण सिरोही
city mix news एक फेस्टिवल, 28 अवार्ड
city mix news अधर में झूला "घूमर"
city mix news रवि शास्त्री की ऑडी-100 जयपुर में
city mix news दर्शकों के लिए तरसी फिल्में
Copyright © Daily News. All rights reserved.