जयपुर। हाल ही में फेमिना मिस इंडिया वल्र्ड 2010 का क्राउन पहनने वाली मनस्वी ममगई शुक्रवार को जयपुर में थी। एक वेडिंग एग्जिविशन का उद्घाटन करने वे शहर पहुंची। इस शो में उन्होंने जयपुर के डिजाइनर मोहित की तैयार की हुई व्हाइट कलर की प्री-ब्राइडल ड्रेस पहनी। पिकॉक थीम पर बनी ये ब्राइडल ड्रेस मनस्वी को बहुत पसंद आई और उन्होंने शहर की आर्ट और डिजाइन को भी सलाम किया। मिस वल्र्ड बनना मेरा सपना मनस्वी ने कहा कि मैं बचपन से ही मिस वल्र्ड बनने का सपना देखती थी। जब बहुत छोटी थी, तभी से मैंने एक्टिंग और डांसिंग में ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। डांस के फाइव फॉम्र्स में मैंने ट्रेनिंग ली। फेयरनेस क्रीम जैसे कुछ विज्ञापन किए। इस साल मैं अपने एड शूट्स से फ्री थी, इसलिए मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया। मिस इंडिया का क्राउन मेरे लिए मिस वल्र्ड के क्राउन तक पहुंचने की एक सीढ़ी है। मेरा मानना है कि मेरी शादी मेरे क्राउन से ही हो चुकी है। मेरे सारे वादे और डेडिकेशन इस खिताब के लिए ही हैं। ग्रेजुएशन छोड़ा मैंने अपना ग्रेजुएशन अभी कम्पलीट नहीं किया है। इस साल मुझे कम्प्यूटर्स से फाइनल इयर के एग्जाम देने थे लेकिन मिस इंडिया की वजह से मैंने इसे स्किप कर दिया। अब मैं मिस वल्र्ड की तैयारी कर रही हूं। करीब दो महीने बाद चीन में मिस वल्र्ड कॉन्टेस्ट है। किसी भी हालत में मुझे ये कॉन्टेस्ट जीतना है। मैं ऎश्वर्या राय से इन्सपायर होकर इस फील्ड में आई थी। भविष्य में फिल्मों में जाने का पूरा इरादा है, लेकिन अभी मैंने खुद को मिस वल्र्ड की तैयारियों में बिजी कर रखा है। जयपुर आई कई बार मैं बचपन से कई बार जयपुर आ चुकी हूं। अपनी मम्मी के साथ जयपुर आती हूं। यहां की ज्वैलरी मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। अपनी शादी में मैं यहीं की कुंदन मीना ज्वैलरी खरीदना चाहूंगी। हर बार यहां से ज्वैलरी ही खरीदती हूं। इस बार कुछ कलरफुल कुर्ता मुझे अपने लिए पसंद आई हैं। याद आता है नानी का घर मेरी पढ़ाई दिल्ली में हुई और अब अपनी पूरी फैमिली के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गई हूं। मेरी नानी का घर नैनीताल में है। बचपन में हर साल हम नानी के घर जाते थे। इस बिजी शेड्यूल में मैं सबसे ज्यादा अपने नानी के घर को ही मिस करती हूं। मिस इंडिया बनने में मेरी फैमिली का पूरा सपोर्ट रहा। मैं अपनी फैमिली के बिना नहीं रह सकती इसलिए मुंबई में भी अपने पूरे परिवार के साथ रहती हूं।
|
|
|
|
|
|
|