Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
कोशिश गांव की कला को बचाने की
Friday, August 27, 2010, 12:59 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
citymix
Left
जयपुर। शेखावटी पेंटिंग आर्ट को बचाने के लिए ड्राइंग और पेंटिंग स्टूडेंट्स की ओर से पहल की जा रही है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी ) भी इन स्टूडेंट्स की हैल्प कर रहा है। इसके लिए अब शेखावाटी पेंटिंग से सजे गांवों पर डॉक्यूमेंट्री मूवी बनाई जाएगी और इसे आम लोगों और सरकार को दिखाकार इन पेंटिंग को सेव करने की अपील की जाएगी। वैदिक कन्या पीजी कॉलेज के ड्राइंग एंड पेंटिंग डिपार्टमेंट की एचओडी अर्चना जोशी ने इसके लिए प्रोजेक्ट बनाया है। यूजीसी से इस प्रोजेक्ट को हाल ही अप्रूवल मिला है। प्रो. जोशी अपने स्टूडेंट्स के साथ इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि अभी तक सरकार की ओर उन्हीं मॉन्यूमेंट को सेव किया जाता है, जो राजा-महाराजा या अंग्रेजों ने बनवाए हैं। आम लोगों ने अपनी जिस कला के साथ पूरे गांव को डिजाइन किया, उसे सेव करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। अर्चना ने प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। अगले माह से डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की शुरूआत होगी।
यहां होगी शूटिंग
इस डॉक्यूमेंट्री के लिए मुख्य रूप से नवलगढ़ और मुकुंदगढ़ के लोकेशन का चयन किया गया हैं। इन जगहों पर घर की दीवारों और दरवाजों के साथ ही गांव के रास्तों पर बनी शेखावाटी पेंटिंग को शूट किया जाएगा। कला की बारीकियों और उसके महत्व के अनुसार इन जगहों के लोकेशन का चयन किया जा रहा है।
पुरातत्व विभाग से लेंगे सहयोग
इसके लिए पुरातत्व विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है। इसमें विभाग की ओर से शेखावाटी कला की विशेषता, इसकी शुरूआत का समय आदि की जानकारी ली जाएगी। इस डॉक्यूमेंट्री में इन लोकेशन के साथ ही शेखावाटी कला की भी पूरी जानकारी होगी। इससे इसे देखने वाले इस कला के महत्व को भी जान पाएंगे।
More Stories Top News
city mix news छा ग्यो घूमर
city mix news "घूमर" आज से
city mix news बूढ़ी के आगे नई मांगे पानी
city mix news क्वेरीज से टेंशन रिलीज
city mix news डेढ़ करोड़ के गिफ्ट!
city mix news इंडिया को लीड करेंगे तरूण सिरोही
city mix news एक फेस्टिवल, 28 अवार्ड
city mix news अधर में झूला "घूमर"
city mix news रवि शास्त्री की ऑडी-100 जयपुर में
city mix news दर्शकों के लिए तरसी फिल्में
Copyright © Daily News. All rights reserved.